7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद

ईएमटी की होशियारी से एम्बुलेंस में जन्मी कन्या, देखें वीडियो

विकास खण्ड कमालगंज क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ठाकुरान से एक महिला को प्रसव पीड़ा होने से 108 एम्बुलेंस को फोन किया गया।

Google source verification

फर्रुखाबाद. विकास खण्ड कमालगंज क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ठाकुरान से एक महिला को प्रसव पीड़ा होने से 108 एम्बुलेंस को फोन किया गया। गाड़ी आधे घण्टे में महिला को लेने उसके गांव पहुंच गई। उसके बाद महिला राधा देवी को परिजनों के साथ कमालगंज सीएचसी लेकर जा रही थी लेकिन वह अस्पताल पहुंचने से पहले ही क्रासिंग बन्द मिली एम्बुलेंस वहीं खड़ी कर ली परन्तु प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी।अधिक दर्द के कारण महिला ने रोना शुरू कर दिया। परिजन परेशान होने लगे। तभी ईएमटी ने अस्पताल फोन करके डॉक्टरों व नर्स को वहीं क्रासिंग पर बुला लिया। उसके बाद महिला का इलाज शुरू कर दिया। गाड़ी के अंदर ही राधा देवी का प्रसव करा दिया गया। इस प्रकार से जिले में पहली बार इलाज किया गया है कि क्रासिंग पर फसी एम्बुलेंस के अंदर ही अस्पताल जैसा इलाज किया गया हो। जब राधा ने कन्या को जन्म दिया है। जब कन्या को लेकर परिजन गाड़ी से बाहर निकले तो देखने वालों की भीड़ ही भीड़ लगने लगी फिर लोगों ने ईएमटी को धन्यबाद दिया कि उसके दिमाग से जच्चा बच्चा की जान बचाई गई।