
Nagar Palika
फर्रुखाबाद. नगरपालिका परिषद की राजनीति पहले समाज सेवा हुआ करती थी, लेकिन अब यह पैसा पैदा करने की मशीन बन गयी है। यह हम नहीं कह रहे खुद पूर्व नगरपालिका परिषद अध्यक्ष द्वारा नामांकन पत्रों के साथ दाखिल शपथ पत्रों से सामने आ रही है। पिछले बीस सालों में पहले दस साल दमयंती सिंह और उसके बाद के दस साल वत्सला अग्रवाल अध्यक्ष पद पर रहीं। इन दोनों महिला नेताओं के पास अपने कार्यकाल में जिस तरह से सोना-चांदी, बैंक बैलेंस और संपत्तियां बढ़ी हैं। इससे यह बात साफलगने वाली है कि दोनों महिला नेता इस बार फिर चुनाव मैदान में हैं।
हमारा कौन सा नेता मालदार बन गया, यह जानने का मौका हमें केवल एक बार ही मिलता है। अगर हमारा नेता दोबारा चुनाव ना लड़े तो शायद कोई इस सच्चाई से रूबरू भी ना हो पाएद्ध वर्ष 1997 से 2017 तक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की कुर्सी पर केवल दो परिवारों का कब्ज़ा रहा है। पहले दस साल दमयंती सिंह और उसके बाद के दस साल मनोज अग्रवाल और वत्सला अग्रवाल अध्यक्ष पद पर काबिज रहीं। दमयंती सिंह और वत्सला अग्रवाल इस बार फिर मैदान में हैं। दोनों नेताओं के वर्ष 2012 और 2017 में दिए गए शपथ पत्र से तो ऐसा लगता है कि दोनों कि पांच सालों में दोनों की संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। यहां हम आपको यह बताने की कोशिश करेंगे की इन दोनों के पास पांच साल में कितनी संपत्ति आ गई। पहले देखते हैं कि वत्सला अग्रवाल के पास किस तरह से लक्ष्मी मेहरबान हुई है-
-वत्सला अग्रवाल के पास वर्ष 2012 में चुनाव के समय 250 ग्राम सोने के गहने और 6 कैरेट हीरा था। इसकी कुल कीमत 9 लाख रुपए दर्शाई गई थी। अब 2017 में दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपने पास 350 ग्राम सोना और 8 कैरेट हीरा दर्शाया है। इसकी कुल कीमत 11 लाख 50 हजार आंकी गई है।
-वत्सला के पास वर्ष 2012 में ह्युंदई 10 और टाटा सफारी दो कार थी। इनकी कीमत 10 लाख रुपए दर्शाई गई थी पर पांच साल में उनके पास गाडिय़ों के काफिले में एक क्रेटा और फॉर्चुनर गाड़ी और आ गई है। अब इस तरह उनके पास 32 लाख 50 हजार रुपए की चार गाडिय़ा हैं।
-वत्सला अग्रवाल ने इन पांच सालों में जहानगंज में आवासीय प्लाट और बजरिया शालिग्राम में आवासीय मकान भी खरीदा है। इससे पहले उनके नाम लकूला धिलावल जहानगंज माधौपुरऔर झांसी में लगभग 48 लाख की कृषि भूमि नेकपुर चौरासी और अंगूरीबाघ छावनी में अकृषि भूमि जिसका मूल्य लगभग 72 लाख, जहानगंज में तीन करोड़ का कोल्ड स्टोरेज, लाल बाघ में बडपुर में मकान और गेराज दर्ज है। इस तरह उनके पास 4 करोड़ 53लाख की संपत्तिया दर्ज हैं।
-वत्सला अग्रवाल ने अपने पति मनोज अग्रवाल और पुत्र देवांश के पास कुल 9 करोड़ 37 लाख की सम्पत्तियां दिखाई हैं।
आइये अब जानते है दमयंती सिंह के पास इन पांच सालों में कितना धनधान्य गया है-
- दमयंती सिंह के पास कई हथियार हैं, दिए गए विवरण के अनुसार उनके पास एक डबल बैरल गन, एक रायफल और एक पिस्टल है।
- दमयंती सिंह के पास वर्ष 2012 में 200 ग्राम सोना और 200 ग्राम चाँदी थी जो वर्ष 2017 में बढ़ कर 500 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी हो गई है। इसकी कीमत पांच लाख इक्किस हजार रुपए दर्शाई गई है।
- दमयंती सिंह के बैंक ऑफ़ बडौदा, बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टेट बैंक रेलवे रोड और स्टेट बैंक भोलेपुर शाखाओ में बैंक बैलेंस है।
- अन्य परिसम्पत्तियों के नाम पर उनके पास एक अरमाडा जीप और एक इनोवा कार हैं।
- दमयंती सिंह के पास हुसैनपुर, राजपुर, अम्रतपुर और ठठिया कन्नौज में बड़ी संपत्तिया अंकित हैं।
- दमयंती सिंह ने अपने पति विजय सिंह और आश्रित पुत्रों के पास कुल 1करोड़ 32 लाख 44 हजारं 184 रुपए की संपत्ति दर्शाई गईं हैं।
Updated on:
05 Nov 2017 04:55 pm
Published on:
05 Nov 2017 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
