
Shower
फर्रुखाबाद. थाना कम्पिल में एक गरीब की इज्जत को गलत मानसिकता रखने वालों ने हर किसी के मोबाइल पर वायरल कर दिया है। एक नवविवाहिता का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला के पति द्वारा थाने में तहरीर दी गयी है। जिसके बाद पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है।
यूं किया गया वीडियो वायरल-
विवाहिता के पति ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है की उसकी एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। तहरीर में उसने बताया कि उसके घर का आंगन खुला हुआ है। पड़ोस के ही पश्चिम की तरफ मोरपाल पुत्र दयाराम शाक्य का घर है। आरोपी अपनी छत पर झोपड़ी डाले हुये हैं। तहरीर में पति ने आगे कहा की उसकी पत्नी आंगन में लगे नल से नहा रही थी। आरोपी मोरपाल ने उसकी नहाते हुये अश्लील वीडियो बना ली और सोशल मिडिया पर वायरल कर दी। उसके बाद से मेरी पत्नी सदमे में है। उसका कहना है कि इस प्रकार से कोई भी अपने घर में सुरक्षित नहीं है। समाज में यह हक किसी को नहीं है कि वह दूसरे के घर के अंदर का वीडियो बनाकर वायरल करे। तहरीर देने के बाद भी यदि पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती है तो मेरी पत्नी शर्म के कारण कोई भी कदम उठा सकती है। जबसे उसका वीडियो वायरल हुआ है तभी से वह किसी से नजर उठाकर बात नहीं कर पा रही है। पुलिस मामले में जाँच पड़ताल कर रही है।
देखते हैं पुलिस क्या करती है-
पति ने आगे कहा है कि मैं अपनी इज्जत को लेकर पहले से ही परेशान हूं। इस प्रकार की घटना के बारे में कुछ नहीं बता सकता हूं। पुलिस को सबूत दे दिया गया है। देखना यह है कि पुलिस उस आरोपी को जेल भेज रही है या नहीं।
Published on:
05 Apr 2018 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
