
छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने की फायरिंग
फर्रुखाबाद. योगी सरकार अपराध पर नियंत्रण का लाख दावा करे लेकिन हकीकत कुछ और ही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं वह जब चाहे जहां घटनाओं को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं। जिले में पुलिस का लगता है अपराधियों में खौफ ही नहीं है। शहर कोतवाली में पुलिस घटनाओं को दबाने व कुछ घटनाओं को फर्जी में दर्ज करने के मामले में आगे नजर आ रही है। दो परिवारों में झगड़ा होने के बाद एक परिवार की महिला ने छेडछाड़ का आरोप लगाया, थाने में तहरीर भी दे दी। विरोध करने पर उसके देवर पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। अपना गला फंसते देख पुलिस ने तत्काल एक आरोपी के चाचा को हिरासत में ले लिया। पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है। यदि पुलिस सुबह कड़ी कार्यवाही करती तो फायरिंग की घटना नहीं होती।
दबंगों के हौसले बुलंद हो गए
शहर के मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी महिला ने सुबह पुलिस को तहरीर दी कि उसके साथ दबंगों ने छेड़छाड़ कर दी है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास किया। पुलिस की कार्यवाही सख्त ना होने से दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। शाम को जब महिला का देवर लाल दरवाजे पर मोमोज खा रहा था। तभी दबंगों ने फायरिंग कर दी। अपना गला फंसते देख पुलिस ने तत्काल एक आरोपी के चाचा को हिरासत में ले लिया। पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है। यदि पुलिस सुबह कड़ी कार्यवाही करती तो फायरिंग की घटना नहीं होती।
आखिर क्या है पूरा मामला
दोनों परिवार एक दूसरे से कम नहीं है क्योंकि जिस महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है उसके परिवार का एक आदमी अभी जेल में बन्द चल रहा है। इन परिवारों में हमेशा झगड़ा होता रहता है। जिस कारण आए दिन एक दूसरे पर मुकदमे बाजी होती रहती है।
Published on:
17 Jun 2018 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
