12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरानी रंजिश में इस हद तक बढ़ी बात, चली गई एक लड़के की जान, कई लोग हुए घायल

मामूली विवाद के चलते किशो की हत्या, गांव बना छावनी...

2 min read
Google source verification
Purani Ranjish mein gayi jaan in Farrukhabad

पुरानी रंजिश में इस हद तक बढ़ी बात, चली गई एक लड़के की जान, कई लोग हुए घायल

फर्रुखाबाद. सालों से चली आ रही पुरानी रंजिश ने नाली के पानी विवाद में नया रंग ले लिया। जिसमें मारपीट के दौरान पथराव किया गया। मारपीट में एक मासूम किशोर की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम न्यामतनगर भड़ौसा निवासी जाकिर अली के परिवार के साथ पड़ोस के कुछ मदरसा संचालकों का विवाद चल रहा था।

नाली के विवाद में गई जान

जाकिर अली का 17 वर्षीय पुत्र अरबाज घर क बाहर नहा रहा था, तभी आरोपियों ने नाली में पानी निकलने पर आपत्ति की और ईंट नाली में रख दी। जिससे पानी बंद हो गया। पानी बंद करने का विरोध किया तो शोर-शराबा सुनकर जाकिर अली की पत्नी रूबी आ गई। उसके साथ आरोपियों की कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते आरोपियों ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में जाकिर अली का पुत्र अरबाज गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके परिवार के वाजिद, रेहान आदि लोग जख्मी हो गये। घटना के बाद जाकिर अली अपने पुत्र को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव में ही एमएच पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना के बाद एसपी डॉ अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ राजवीर व प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल की। लोहिया के चिकित्सक डा. राजकिशोर ने बताया की फिलहाल मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम से पता चलेगा। जबकि एएसपी त्रिभुवन सिंह के मुताबिक जांच की जा रही थी तभी सामने आया कि मामूली विवाद को लेकर गांव के दोनो पक्षो में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। जिसमें बताया गया कि एक 17 वर्षीय युवक के अंदरूनी चोटे लगी हैं। जिसते चलते उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग