3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लड़के ने ट्रेन में की मदद तो जाना पड़ गया जेल

रेल विभाग के कर्मचारियों ने अपना नया नियम बना लिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 9 Feb 2018, 11:05 AM IST

farrukhabad

train

फर्रुखाबाद. रेल विभाग के कर्मचारियों ने अपना नया नियम बना लिया है। किसी ने मानवता के नाते ट्रेन के अंदर मदद करने की कोशिश की तो उसको जेल भेज दिया जाएगा। ऐसा ही एक मामला फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला है । एक महिला की मदद करने पर एक छात्र और एक व्यापारी को जुर्माने के साथ तीन दिनों की जेल भेज दिया जाता है । जबकि उस छात्र का दूसरे दिन टीटी की परीक्षा थी। इस शर्मनाक हरकत से उस छात्र की पूरी साल की मेहनत खराब ही गई।

एक महिला ने कानपुर से फतेहगढ़ स्टेशन का छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट खरीद कर फतेहगढ़ आती है, लेकिन यह गाड़ी फतेहगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकती है जिस कारण वह फर्रुखाबाद स्टेशन पर उतर जाती है। स्टेशन पर मौजूद टीटी ने उसको पकड़ लेता है और जुर्माना के 600 रुपये भरने के लिए कहता है। महिला रुपये न होने की बात कही तो टीटी ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया।यह देखकर स्टेशन पर मौजूद छात्रों ने आपस मे चंदा करके उस महिला की मदद कर दी लेकिन फिर भी टीटी उसको गाली देता रहा। यह देखकर आईटीआई के छात्र ने मोबाइल से उस महिला और टीटी नरेंद पाल की वीडियो बनानी शुरू कर दी। गुसाएं टीटी ने उस छात्र को आरपीएफ से पकड़वाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्र ऊपर 1500 रुपये जुर्माना के साथ तीन दिन जेल के लिए जेल भेज दिया। जबकि उस छात्र की दूसरे दिन परीक्षा थी टीटी की इस शर्मनाक हरकत से उस छात्र की पूरी साल की मेहनत खराब हो गई।


इस प्रकार से रेलवे की चेकिंग टीम ने करीब आधा दर्जन लोगों को टिकट व एमएसटी होने के बाबजूद जेल भेज दिया। यह फरमान किस रेलवे के अधिकारी ने जारी किया है कि रेलवे के नियम के अनुसार बिना टिकट यात्रा करना अपराध है कि किसी का जुर्माना भरना भी अपराध हो गया है। जिस कारण लोगों को जेल भेजा जा रहा है रेलवे टीटी अपने अधिकारों का दुरुपयोग खुलेआम कर रहे है उस पर कौन ब्रेक लगायेगा।क्या इस प्रकार से मदद करने वालों को रेलवे के कर्मचारी जेल भेजते रहेंगे तो यात्रा के दौरान कोई किसी की मदद के लिए आगे नहीं आयेगा।