
Broken Railway track
फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश में हाल में हुए रेल हादसों के बाद भी रेल विभाग की नींद नहीं खुली है। लापरवाह रेल विभाग के लिए दस दिन में दो रेल हादसे कुछ मायने नहीं रख रहे। शायद यही वजह है कि फर्रुखाबाद के शुकरुल्लाहपुर रेलवे स्टेशन पर टूटी क्लिप वाले ट्रैक से कई ट्रेन गुजर रही हैं। रेलगाड़ी के पटरी से उतरने की दो घटनाओं से यात्रियों के मन में भय व्याप्त हो गया है। मामला मीडिया में आने के बाद विभागीय अधिकारियों में अफरातफरी मच गई।
कासगंज कानपुर रेलवे मार्ग पर शुकरुल्लाहपुर रेलवे स्टेशन के पास तकरीबन 400 स्लीपर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हैं, कुछ की तो चाबियां ही गायब हैं। और उन को चिन्हित कर लिया गया है। मालगाड़ी द्वारा लगभग 5 महीने पहले कुछ स्लीपर डाले भी जा चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक लगाया नहीं गया है।
इस रूट पर पोल संख्या 152/2 से हरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास गेट नंबर 162 तक ट्रेन लगभग आठ नौ महीने से खतरे के निशान पर 50 की स्पीड पर कॉशन पर निकाली जा रही है। डीआरएम निखिल पांडे ने भी इस रूट का कुछ दिन पहले दौरा किया था । उन्होंने शमशाबाद रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया था, जहां से कासन की दूरी तकरीबन 2 किलोमीटर है, जहां इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया और निरीक्षण करते हुए कंपिल कायमगंज की ओर चले गए।
हमने जब यहां के की-मैन राकेश पाल से बातचीत के दौरान कुछ सवाल किए तो उन्होंने बताया कि हम अपने उच्च अधिकारियों को कई बार इस मामले से अवगत करा चुके हैं कि कभी भी बड़ा रेल हादसा हो सकता है, लेकिन इस तरफ किसी का भी कोई ध्यान नहीं गया है।
जब इस मामले की जानकारी के लिये रेलवे के अधिकारियो से बात करनी चाही तो वे एक दूसरे पर टालते नजर आये।
Published on:
30 Aug 2017 10:44 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
