2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाजवादी पार्टी ने 2019 चुनाव के लिये बूथ पर प्रचार तेज करने के लिये खाका किया तैयार

समाजवादी पार्टी ने भी आगामी लोकसभा चुनाव के लिये बूथ पर प्रचार तेज करने के लिये खाका तैयार कर लिया है|
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 5 Jun 2018, 8:04 PM IST

Samajwadi Party

Samajwadi Party

फर्रुखाबाद. समाजवादी पार्टी ने भी आगामी लोकसभा चुनाव के लिये बूथ पर प्रचार तेज करने के लिये खाका तैयार कर लिया है| जिसके चलते सभी को अपने-अपने बूथ पर सपा का प्रचार तेज करने के निर्देश दिये गये हैं। शहर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नदीम फारुखी ने की।उन्होंने कहा कि भाजपा से कभी पीछे नहीं रहे हैं। वक्त है कि हम लोगों को जनता के बीच जाकर नूरपुर एवं कैराना की जीत की चर्चा करने की आवश्यकता है। आगामी चुनाव में सपा भाजपा को करारा जबाब देगी।

पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि सपा में हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास होना चाहिए। पार्टी की चर्चा गाँव-गाँव जाकर करनी चाहिए। दूसरी तरफ मैंने अपने राजनीति कार्यकाल में पहली बार आवेदन किया है। यदि टिकट मिलता है तो चुनाव लडूंगा नहीं मिलती है तो जिसको पार्टी टिकट देगी उसके साथ तन मन धन के साथ सहयोग करूंगा। यदि पार्टी में इसी तरह का आपसी मतभेद बना रहा तो चुनाव में काफी परेशानी हो सकती है। पूर्व सांसद मुन्नू बाबू ने कहा कि अभी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी हाल में ही हुये चुनाव में 14 जगह में केवल 2 जगह ही चुनाव जीती। दूसरी तरफ जिले में जिन नेताओं की पहचान समाजवादी पार्टी से हुई है वह अहंकार में आकर किसी भी बैठक में शामिल नहीं होते नजर आ रहे हैं। उनका निशाना सीधा पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव पर था। क्योंकि जिले में वर्तमान में लोकसभा की तैयारी में दो सपा के नेताओं ने चुनाव प्रचार नहीं बल्कि समाजवादी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए रूप रेखा 1 मई से बनाकर काम शुरू कर दिया है। इसमे एक दिन में दस लोगों के घरों पर जाकर उनकी हर परेशानी से अवगत होकर उसके लिए लड़ाई लड़ेंगे। जिससे आने वाले चुनाव में उसका फायदा पार्टी को मिल सके। जिला महासचिव मंदीप यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करें। जिससे आगामी 2019 का चुनाव जीता जा सके।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने भी अपने विचार रखे। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, अनिल मिश्रा, मनमोहन मिश्रा, शिवपाल सिंह, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, विक्रम सिंह, अनुराग यादव, शाशंक सक्सेना,अरविन्द यादव, राजीव यादव, मूवीन अंसारी, सोनू कुशवाह आदि मौजूद रहे।