
फर्रुखाबाद. जिले में महाशिवरात्रि को लेकर पूरे जिले में मौजूद शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। शिव मंदिरों में हर-हर बम-बम से पूरे दिन गूंज सुनाई देती रही। प्रमुख मंदिरों में सुबह चार बजे से ही लोगों ने कतारबद्ध होकर अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ का दर्शन को भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को जल और दुग्ध से अभिषेक करके बेलपत्र, धतूरा, बेर, भांग, मिष्ठान और पुष्प अर्पित किए गए। हर बड़े छोटे मंदिर में पूजन-अर्चन और दर्शन का माहौल रहा। मंदिरों में शिव भगवान के कीर्तनों का आयोजन हुआ। कावड़िये गंगाजल लेकर भगवान शिव को स्नान कराए।
ज्योतिषियों के अनुसार भगवान शिव के महा दर्शन करने से हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिवरात्रि के अवसर पर बम-भोले-बम-भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़िए यात्रा पर निकले। त्योहार पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है।
जनपद के शिवालयों की भरपूर सुरक्षा बंदोबस्त हैं। शहर के पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में तो भीड़ देखने लायक थी। बड़े वाहन को रेलवे रोड पर प्रवेश पर रो लगा दी गई। इसके अलावा घूमना कोतवाली के पीछे कोतवालेश्वेर मंदिर, तामेश्वर मंदिर, रामेश्वर मंदिर कम्पिल, मनकामेश्वर मंदिर, मोटेमहादेव मंदिर , द्वादस ज्योतिर्लिंग कोटपार्चा व पण्डाबाग में श्रधालुओ की भीड़ देर रात से ही आना शुरू हो गई। इन सब मंदिरों में विशेष सुरक्षा के प्रबंध और पूजन-अर्चन के खास इंतजाम किया गया हैं। वहीं सेन्ट्रल जेल रखा रोड पर बने शिव शक्ति महाकाल मंदिर में जमकर भीड़ उमड़ी।
जनपद में शिव मंदिरों की संख्या अधिक होने से इसे छोटी काशी कहा जाता है। भगवान शिव की पौराणिक कथाओ में से कई जनपद के मंदिरो से भी ताल्लुक रखती है। कहावत है कि महाभारत काल में पांडवो ने अज्ञात वास के समय पाण्डेश्वर मंदिर की स्थापना की थी। जिससे मंदिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। महाशिव रात्रि के अवसर पर शिवालयों में हर-हर बम-बम के स्वर पुरे शहर में सुनाई दिए।
Published on:
21 Feb 2020 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
