11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: बेटे को सांप ने डंसा, पिता ने बेटे के साथ सांप को भी पहुंचाया अस्पताल

अस्पताल में सांप को देखकर स्टाफ और दूसरे मरीजों के घर वाले डर गए। अस्पताल में लाए सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो नीचे लगाया हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
hh.gif

फर्रुखाबाद में शुक्रवार को 16 साल के लड़के को सांप ने डंस लिया। इस पर उसके घर वाले तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में फरमान के पिता सांप को डब्बे में भरकर अस्पताल पहुंच गए। ये मामला टीलापुर कलान थाना क्षेत्र का है।

फरमान अपने घर में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। तभी झाड़ियों से एक सांप निकला। सांप ने फरमान को डंस लिया। इस पर फरमान चिल्ला पड़ा। पास में उसके पिता भी खड़े थे। उन्होंने तुरंत सांप को एक डिब्बे में बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें-माघ मेले में साधु ने सिर पर उगाए जौ, पैदा हुए अनाज से कराते हैं भंडारा

डिब्बे में सांप को देखकर भाग निकला डॉक्टर
रात में ही फरमान के घरवाले उसे लोहिया अस्पताल ले गए। हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत फरमान को भर्ती कर लिया। फरमान के पिता के साथ डिब्बे में सांप को देखकर अस्पताल के स्टाफ और मरीजों के तीमारदार डर गए। अस्पताल के स्टाफ ने फरमान के पिता से बातचीत की और सांप वाले डिब्बे को अस्पताल के बाहर रखवाया। तब जाके वहां मौजूद लोगों को राहत मिली। फरमान को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग