26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस सपा विधायक ने भाजपा में कानून व्यवस्था की खोली पोल, कही ये बड़ी बात

राज्यसभा सदस्य उदयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था फेल है

2 min read
Google source verification
yogi

इस सपा विधायक ने भाजपा में कानून व्यवस्था की खोली पोल, कही ये बड़ी बात

फर्रुखाबाद. जिले में 2019 के चुनाव को लेकर नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों का प्रचार व भाजपा की सरकार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए है।सपा कार्यालय में राज्यसभा सदस्य उदयवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने अपनी पार्टी के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने वार्ता के दौरान बताया कि देश हो या प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन कानून व्यवस्था फेल हो गई है।ऐसा इसलिए क्योंकि कानून व्यवस्था को लेकर यह लोग सरकार में आये थे।इन लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव पास नहीं होने दिया।दूसरी तरफ हम लोगों की सिर्फ एक ही मांग है कि लोगों को रोजगार दिया।

हर बूथ तक पहुंच रहा गठबंधन

दूसरी तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार के ऊपर आरोप लगे, तो सभी नेताओं ने अपना मुंह बन्द कर लिया और जांचे बन्द करा दी गईं।हमारा गठबंधन देश के हर बूथ तक जा रही है।हर क्षेत्र में जनता से बातचीत की जा रही है।उन्होंने कहा कि 2019 में हमारी सरकार जरूर बनेगी।आपसी कलह के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में सभी मालिक हैं।लेकिन सभी को जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई है, उसे पूरा करने में लगे हुए हैं। आपसी विवाद से कुछ नहीं होता है।

भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित

भाजपा सरकार में सड़कों पर महिलाओ का निकलना मुश्किल हो गया है।उनके साथ आये दिन लूट हो रही है।चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही है।योगी जी कानून की बात करते हैं। अभी चार दिन पहले प्रदेश के चार एसपी की शिकायत हुई और वे गलत भी पाए गए। लेकिन उन्होंने लखनऊ एसपी को हटाकर बरेली एसपी को लखनऊ का एसपी बना दिया। जब चारों गलत थे, तो फिर उसे चार्ज कैसे दे दिया गया।

किसानों की कर्ज माफी भी फेल

उदयवीर सिंह ने कहा कि यह यूपी की योगी सरकार है, जो किसानों को आय दुगनी करने की बात करती है लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं रहा। किसान आत्महत्या कर रहा है क्योंकि कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ छलावा किया गया है। सपा हो या बसपा दोनो पार्टियों के नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रधानमंत्री बनाने में लगे हुए है।देखना यह होगा कि कौन सी पार्टी का नेता प्रधानमंत्री बनता है या नहीं।