फर्रुखाबाद. जिले में भाजपा नेता की मृत्यू होने के बाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार की योजनाओं को गिनाया, साथ की कहा कि सरकार मजदूरों के लिये कई कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है। वहीं उन्होंने कहा कि विधवा विवाह करने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी के चलते सभी स्कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद, आया आदेश
दरअसल भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो० शैतान सिंह शाक्य की मार्ग दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। आज उनके अंतिम संस्कार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। स्वर्गधाम पंहुचने के बाद उन्होंने उनके अंतिम दर्शन किये, वहीं सभी के साथ दो मिनट का मौन धारण किया। उसके बाद आवास विकास स्थित निवास पर जाकर भी उनके परिजनों को सांत्वना दी। बाद में वह फतेहगढ़ के निरीक्षण भवन पंहुचे। यहां उन्होंने कहा कि उन्होंने मंत्री बनने के बाद अपने सेवायोजन विभाग के माध्यम से लगभग 75 हजार बेरोजगारों को नौकरी दी। पंजीकृत मजदूरों के लिये उन्होंने कई योजनाओं का संचालन किया। यदि मजदूर का बेटा या बेटी इंजीयरिंग व मेडिकल की पढ़ाई करता है, तो सरकार उसके सरकारी विद्यालय की फ़ीस अपने पास से वहन करेगी।
ये भी पढ़ें- भाजपा के कार्यक्रम में इस किसान ने कर दिया बड़ा खुलासा, सीएम योगी की बोलती हुई बंद, पुलिस भी नहीं कर पाई कुछ
उन्होंने बताया की विधवा व अंतरजातीय विवाह करने वाली महिलओं को सरकार 72 हजार की आर्थिक सहायता देगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द मजदूरों को मध्यान भोजन योजना के जरिए भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है। जल्द बड़े शहरों में यह योजना शूरू की जायेगी। उसके बाद सभी जिलों में इसका संचालन किया जायेगा। मंत्री ने कहा की वह यूपी के लगभग 22 जिलों में गये। जहां उन्होंने कैम्प लगाकर मजदूरों को सरकारी योजनाओं का पंजीकरण किया। इसको बड़े पैमाने पर शुरू किया जाएगा।
मंत्री ने यह भी कहा की बाल श्रम को लेकर सरकार गम्भीर है। इसके लिये उन्होंने बाल श्रमिकों के परिजनों व नियोजन को चेतावनी देकर कहा कि वह बाल श्रम ना कराये, नहीं तो जल्द अभियान चलाकर कार्यवाही करायी जायेगी। भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों के विषय में उन्होंने कहा कि उनका भी पंजीकरण श्रम विभाग में होता है। लोकसभा चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया की गोरखपुर चुनाव को चुनौती के रूप में ले रहे हैं। जीत हार लगी रहती है, लेकिन इसके लिये आत्ममंथन करने की जरूरत है।