
दो बहनों का प्यार दो परिवारों के लिए मुसीबत
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो लड़कियों के बीच प्यार हो गया। अब समलैंगिक विवाह करने का प्रयास कर रही है। रिश्ते में दोनों मौसेरी बहने हैं। दोनों ही किशोरियों के परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन लड़कियां किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। इस बीच एक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी समझने का प्रयास किया। लेकिन समझने का प्रयास करने वाले लड़कियों के दुश्मन हो गए। मामला मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।
एक गांव निवासी 31 वर्षीय किशोरी का कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी 26 वर्षीय किशोरी प्यार हो गया। रिश्ते में दोनों मौसेरी बहने हैं। दोनों के बीच प्यार का चक्कर पिछले 5 वर्षों से चल रहा था। परिवार वाले इस बात से अनजान थे। इसी बीच दोनों ही लड़कियों ने आपस में शादी करने की जानकारी परिजनों को दी। यह सुनकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गए। परिजनों ने दोनों को समझने का प्रयास किया। बताया समाज समलैंगिक विवाह को स्वीकार नहीं करेगा। समाज में शर्मिंदगी भी महसूस होगी। लेकिन दोनों ही लड़कियों ने उनकी बातें नहीं सुनी।
पुलिस दोनों को थाने ले आई
इधर एक लड़की ने ताजपुर चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सुनील सिसोदिया ने भी लड़कियों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन लड़कियां किसी भी की बात मानने को तैयार नहीं थी। मामला उलझता देख पुलिस दोनों बहनों को थाना ले आई। यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
Published on:
05 Oct 2023 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
