फर्रुखाबाद

यूपी मानसून 2024: आज रात से लें मानसून की पहली बारिश का मजा, 20 जून को होगी झमाझम बारिश

आईएमडी ने मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज रात से बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। 20 जून को भी बारिश की चेतावनी दी गई है।

less than 1 minute read

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन तेज हवाएं चलने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसून का असर आज शाम से देखने को मिलेगा। कल बृहस्पतिवार को रात में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। फर्रुखाबाद में आज रात आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। 20 जून को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। ‌

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।‌ रात में 17% बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 20 जून को मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 20 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना है। बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। देर रात में 30% बारिश होने की संभावना है।

Published on:
19 Jun 2024 05:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर