
cotton chimo
चीनो शब्द उस ट्राउजर के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो 100 प्रतिशत कॉटन से बना हो और पहनने में कम्फर्टेबल हो। यह शब्द सबसे पहले ब्रिटिश-फ्रेंच मिलिट्री के परिधानों में इस्तेमाल हुआ और पुरुषों का यह फैशन इन दिनों महिलाओं के वॉर्डरोब में भी अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करवा रहा है।
पॉली-कॉटन फेब्रिक
पूरी तरह कॉटन ट्राउजर आपको पसंद नहीं हैं तो चीनो में इन दिनों आपको पॉली-कॉटन फैब्रिक भी मिल जाएगा। इससे चीनो पर रिन्कल्स नजर नहीं आएंगे। इनकी पॉकेट्स आम ट्राउजर की तरह ओपन भी हो सकती हैं या फिर आप जिप फ्लाई कंसील्ड पॉकेट्स भी इनमें लगवा सकती हैं। बेल्ट लूप का होना जरूरी है। यह पहनने में बहुत आरामदायक होता है।
पोल्का स्टाइल
चीनो आमतौर पर प्लेन ही होते हैं और इनमें किसी तरह के प्रिंट को शामिल नहीं किया जाता है। लेकिन इन दिनों डिजाइनर्स प्रिंट के साथ भी प्रयोग कर रहे हैं। पोल्का प्रिंट इसके साथ काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें बहुत छोटे डार्क डॉट्स को लाइट कलर पर उभारा जाता है। इसे टॉप के अलावा बटन डाउन शर्ट के साथ भी पहना जा सकता है।
चीनो को इस स्टाइल में पहनने के लिए आपको एक बेल्ट और फ्लोरल प्रिंट के टॉप की जरूरत होगी। लूप्स में पतला बेल्ट आपकी स्लिमनेस को और निखारेगा तथा साइड पॉकेट्स आपके लुक को इनहेंस करेंगी।
सोबर लुक
ट्राउजर्स के रूप में यदि आप बच्चों के लिए चीनो चुन रहे हैं तो ध्यान रखिए कि उनका लुक सोबर दिखे। इसके लिए आपको प्लेन कॉटन ट्राउजर चुनना होगा। इसके अलावा आप कैप्री भी चुन सकते हैं। चीनो के साथ यदि आप बच्चों को जूते पहना रहे हैं तो इसके साथ सॉक्स न पहनाएं। इस लुक में टखने नजर आते हैं और सॉक्स उन्हें छिपा सकते हैं।
कम्फर्टेबल चीनो को नीचे से फोल्ड कर स्टाइल को और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। टी-शर्ट के ऊपर शर्ट को पहना जा सकता है और इसके बटन खुले रखे जा सकते हैं।
इस लुक के लिए आप स्लिम डेनिम ट्राउजर के साथ किसी भी स्वेट शर्ट, टी-शर्ट या टॉप को मैच करवा सकते हैं। यह गल्र्स और ब्वॉयज पर समान रूप से अच्छा लगता है। इसके साथ स्नीकर्स या केनवास शूज की मैचिंग सबसे अच्छी रहेगी। कलर-कॉम्बिनेशन बच्चों की पसंद के अनुसार रखें।
इस तरह के लुक के लिए बच्चों को कलरफुल टी-शर्ट पहनाएं और उसके साथ चीनो ेपेंट्स पेयर कराएं। इसके फंकी लुक वाला शू पहना सकते हैं।
Published on:
10 Sept 2017 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allफैशन
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
