
सारा अली खान ने पहना नवाबी कलर
What you wear is what you feel : लाल पीला सफ़ेद काला ये सब बेसिक कलर्स हैं। हम सभी के वार्डरॉब में यह कलर्स हमेशा नज़र आएंगे। इन्हे अपना सेफ कलर या 'गो-टू' कलर भी कह सकते हैं। पर क्या आपने कभी बोल्ड कलर ट्राय किये हैं? क्या कभी आपने सोचा है कैसा हो अगर आपके कलेक्शन में ऑरेंज, रेड, ग्रीन और पर्पल कलर के ड्रेसेस हों ? यदि नहीं सोचा है तो सोच लीजिये और तैयार हो जाईये क्यों कि फैशन ट्रेंड कि माने तो पर्पल कलर इस बार छाने वाला है। पर्पल कलर एक आर्टिस्ट को अपनी क्रिएटिविटी एक्स्प्लोर करना का मौका देता है। इंटरनेशनल फैशन शोज के मॉडल्स से लेकर देसी सेलिब्रिटीज आज कल पर्पल कलर पर फोकस कर रहे हैं।
पर्पल कलर को हमेशा से रॉयलिटी और लक्ज़री का कलर माना गया है और रॉयल फैमिलीज़ में अक्सर यह कलर देखा गया है। यहाँ तक कि फेमस राइटर और पोएट रूडयार्ड किपलिंग ने अपनी एक शार्ट स्टोरी में कहा था 'उन्होंने खुद को कोटेशन में लपेट लिया - वैसे ही जैसे एक भिखारी खुद को सम्राटों के पर्पल में लपेट लेता है।' (“He wrapped himself in quotations — as a beggar would enfold himself in the purple of Emperors.” —Rudyard Kipling ) यहाँ किपलिंग ने पर्पल को रॉयल बताया है, उसे सम्राट से जोड़ा है।
Karan Johar goes bold with purple : पिछले दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की चर्चित शादी से जुडी अपनी कुछ फोटोज करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शेयर कि। इन फोटोज में करण ने पर्पल कलर का सूट पहना है जिसे उनके दोस्त और सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
डिजाइनर्स अब लोगों को सिर्फ कपड़े नहीं एक करैक्टर, एक पर्सनालिटी दे रहे हैं। किसी ड्रेस स्कॉलर ने कहा है 'आपका पहनावा आपकी पहचान बन जाता है। हम क्या पहनते हैं और कैसे पहनते हैं इससे हम एक मैसेज देते हैं।' पर्सनालिटी कोच मानते हैं कि पर्पल कलर कॉन्फिडेंस और थॉट क्लैरिटी का संकेत है। डायरेक्टर प्रोड्यूसर करण जौहर कि बेबाकी और कॉन्फिडेंस तो जग जाहिर है।
Purple rocks the international fashion shows 2023 : इंटरनेशनल फैशन शो में भी मॉडल्स ने पर्पल के अलग अलग शेड्स पहने। इसी दौरान अपने ऑटम/विंटर कलेक्शन 2023/24 (Autumn/Winter collection 2023/24 ) के लिए दिल्ली के फैशन डिज़ाइनर ध्रुव अरोरा (Dhruv Arora) ने बहुत दिलकश कलेक्शन जिसमे ब्लाउज, शर्ट, टॉप, ड्रेस और जैकेट जैसी सूट पर बड़े, रंगीन ब्रशस्ट्रोक लगाए गए थे जिनमें पर्पल रंग डोमिनेंट था। यहाँ तक कि डेनिम सूट पर्पल रंग में रंगे हुए थे।
Begum Bebo slays in purple : क्लासी और स्टाइलिश बेबो यानी करीना कपूर भी पर्पल कलर के ट्रेंड से अनछुई नहीं है। हों भी कैसे, बेगम पटौदी तो खुद रॉयलिटी और एलिगेंस कि मिसाल है। थोड़े समय पहले ही करीना ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करी थी जिनमे वह पर्पल पेंट सूट पहने हुए थीं। (photos : instagram)
यह भी पढ़ें : आपके वार्डरॉब के लिए स्टाइलिश समर ड्रेसेस
Published on:
25 Feb 2023 02:47 pm
