
यदि आप बच्चों को स्टाइलिश लुक में देखना चाहती हैं तो उनके लिए ऐसे स्वेटशर्ट और हुडीज पसंद करें, जिससे उनका सिर ढंकता हो। किड्स के परिधानों में ऐसे स्वेटशर्ट चलन में हैं, जिन पर उसी रंग के हुड लगे हों। इसको वन पीस पैटर्न को भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह न केवल फैशनेबल होता है बल्कि बच्चों को ठंड से सुरक्षित भी रखता है।

प्लेन पैटर्न सिंपल लुक पाने के लिए आप सिंगल कलर हुडी या स्वेटशर्ट का चयन करें और इसे जीन्स के साथ पेयर करें। सिंगल कलर प्रिंट आजकल बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। यदि गल्र्स के लिए हुडी चुन रहे हैं तो प्लेन पिंक या ब्लू कलर का चयन किया जा सकता है। ये हर अवसर पर अच्छे लगते हैं और इन्हें आसानी से पहना और हटाया जा सकता है। इनमें जिप या बटन नहीं होते। इस लुक के लिए आप प्लेन ब्लू हुडी स्वेटशर्ट को डेनिम के साथ पहन सकते हैं।

एनिमल प्रिंट छोटे बच्चों के लिए ऐसे हुडीज पसंद किए जा रहे हैं, जिनमें किसी जानवर का चेहरा बना हो। इसमें पांडा, टाइगर, कैट आदि फेस सबसे अधिक चलन में है। कार्टून कैरेक्टर वाले हुडीज इन दिनों काफी डिमांड में है। इन्हें किसी भी फंक्शन पर पहन सकते हैं। बच्चों के स्वेटशर्ट में पैटर्न और प्रिंट के अलावा इस बात का ध्यान रखें कि उनका कपड़ा सॉफ्ट हो जो बच्चे को आराम पहुंचाए।

डिटेचेबल इन दिनों ऐसे हुडीज भी चलन में हैं, जिन्हें आप जिप से अलग कर सकते हैं। बच्चों के परिधानों में ये अच्छे भी लगते हैं और सुविधाजनक भी होते हैं। इन्हें आसानी से कही भी हटाया जा सकता है। इन्हें आप वाइब्रेंट कलर्स के साथ भी चुन सकते हैं।