खास त्योहारों के लिए गोल्डन शिमर मेकअप एकदम सही है। यह भारतीय त्वचा के रंग पर एक जादुई असर डालता है। इस लुक के लिए आपको 3 मुख्य प्रोडक्ट्स चाहिए जैसे हाईलाइटर, शिमरी इल्यूमिनेटर, और आईलाइनर। चेहरे पर इल्यूमिनेटर लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें।फिर हाईलाइटर लगाकर चेहरे के हाई पॉइंट्स पर चमक बढ़ाएं। अंत में, अपने पसंद के तरीके से आईलाइनर लगाएं।