बिहार में अपने फिल्म प्रमोशन में हसीना ने यहां सिफॉन साड़ी पहनी थी। उनके साड़ी में हल्का शिमरी लुक और शानदार कढ़ाई है, जिसमें रश्मिका मंदाना काफी एलिगेंट और क्लासी नजर आ रही हैं। उनके साड़ी की सबसे बड़ी खासियत उनका पल्लू है, जिसमें 'पुष्पा 2' लिखा है। उनके शानदार ऑउटफिट लुक को उनकी लेयर ज्वैलरी ने और भी खास बना दिया। फेस फैक्टर को उनके मेकअप ने बेहतरीन तरीके से उभारा है। बालों को खुला रखा, जिससे उनका लुक न केवल क्लासी बल्कि बेहद मॉडर्न भी दिखा है।