Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना, जो भारत की नेशनल क्रश हैं, उनके फैशन सेंस की बात ही कुछ और है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। अपनी हिट फिल्मों और खूबसूरती से लोगों को दीवाना करने वाली यह एक्ट्रेस, अपनी नई फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च में अपने फैशन के चलते चर्चा में आईं। अब, एक्ट्रेस कोच्चि में एक शानदार पीली साड़ी पहने नजर आईं। सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं का जलवा दिखाते ही फैंस के होश उड़ गए, क्योंकि हसीना का साड़ी में लुक हमेशा ही आकर्षक और एथनिक फैशन के बेहतरीन उदाहरणों में से एक होता है। लेकिन उनकी विंटेज चोली ने भी कमाल किया है, जो उनके फिगर को और सुंदर बना रही है। इस लेख में उनके हुस्न की चर्चा विस्तार से की गई है।