11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंगरखा के साथ काउल पेंट बढ़ाएगी आपका लुक

वेडिंग सीजन को देखते डिजाइनर उतार रहे हैं मैन वियर कलेक्शनभाई और दोस्त ही नहीं, बल्कि ग्रूम की प्रिफरेंस में भी है कंटेम्परेरी लुक

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Nov 13, 2018

fashion

बंदगला ही नहीं, बल्कि इस वेडिंग सीजन ओपन नेक जैकेट का ट्रेंड भी नजर आ रहा है। इनमें ब्राइट कलर की डिमांड सबसे ज्यादा है, जैसे रॉयल ब्लू, मिंट ग्रीन, ब्राइट यलो और ओरेंज कलर काफी देखने को मिल रहे हैं। इसे आप शादी के हर फंक्शन में पहन सकते हैं।

जयपुर. शादी का हर फंक्शन बेहद खास होता है। ग्रूम के साथ उनके भाई और दोस्त फंक्शन के हिसाब से कुछ अलग चाहते हैं। यही वजह है कि मैन वियर में काफी वैरायटीज देखने को मिल रही है। अंगरखा, कुर्ता और कोट से लेकर जैकेट, सभी को कंटेम्परेरी लुक दिया जा रहा है। वेडिंग सीजन को देखते हुए शहर के फैशन डिजाइनर्स ने भी अपना नया कलेक्शन उतारा है, जिसमें कलर कॉम्बिनेशन से लेकर पैटर्न और फैब्रिक में नया अंदाज देखा सकता है।
फैशन डिजाइनर रोहित कामरा कहते हैं 'वेडिंग सीजन को देखते हुए मैन वियर में काफी बदलाव हुए हैं। कलर्स के साथ-साथ पैटर्न में भी चेंज है। अंगरखा, हाफ जैकेट, ट्रेंडी कुर्ता, स्लिम फिट ब्रीचेज, स्पोर्टी राइडर्स विद ओपन नेक जैकेट और अचकन पैटर्न नया लुक दे रहे हैं।
फैशन डिजाइनर पंकज कोठारी बताते हैं 'इन दिनों कुर्ते और कोट में असिमैट्रिकल पैटर्न देखने को मिल रहे हैं। दूसरी ओर पेस्टल कलर प्रिंट्स काफी कॉमन होने के कारण ज्यादा पसंद नहीं आ रहे है। वेडिंग को देखते हुए एक बार ब्राइट कलर्स का रुझान देखने को मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

फैशन

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य