
मामले की जांच के लिए सर्विलांस और एसओजी समेत चार टीमों का गठन किया गया है।।
Crime News: फतेहपुर में महिला का हत्या युक्त शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लाश से सिर और हाथ गायब है। जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने महिला की लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसपी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव के लोग शुक्रवार सुबह टहलने के लिए गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित रामगंगा नहर पटरी पर एक 35 वर्षीय महिला का शव देखा। महिला का सिर और दोनों हाथ कटा हुआ था। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दहशतजदा ग्रामीणों ने आनन- फानन में सनसनीखेज घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसोर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव के दशा को देखकर पुलिस के आला अधिकारियों को अवगत कराया।
जांच में जुटी पुलिस
एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय महिला की हत्यायुक्त लाश मिली है। मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस और एसओजी समेत चार टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल महिला का सिर न होने से शव की पहचान नही हो सकी। शव की शिनाख्त के लिए पड़ोसी जनपद के साथ आसपास के ग्रामीण से भी सहयोग लिया जा रहा है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।
Updated on:
10 Nov 2023 03:50 pm
Published on:
10 Nov 2023 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allफतेहपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
