28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP के फतेहपुर में शादी के बाद दुल्हन जेवर लेकर फरार, दूल्हे ने परेशान होकर उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औग थाना क्षेत्र के एक युवक की 16 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन जेवर लेकर फरार हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फतेहपुर

•

image

Pravin Kumar

•

Updated: 19 Jul 2024, 11:50 PM IST

Auung police station

फतेहपुर: औंग थाना क्षेत्र के कचरलपुर गांव निवासी युवक की शादी बड़ी धूमधाम के साथ हुई थी। दुल्हन पहली बार मायके गई लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। कई बार युवक उसे लेने ससुराल गया लेकिन उसने आने मना कर दिया। बाद में पता चला कि उसकी दूसरी शादी हो गई है।

बता दें कि औंग थाना क्षेत्र के कचरलपुर निवासी विवेक सिंह ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2022 को चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव निवासी आरती देवी के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने आरती को सोने का हार, चार सोने के कंगन, मंगलसूत्र, चेन, कान बिजली, अंगूठी आदि जेवर दिए थे, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए है। बताया कि शादी के बाद नौ मई को आरती एक शादी में जाने की बात कहकर गई और सारे जेवरात भी ले गई और इसके बाद वह वापस नहीं आई। कई बार उसे बुलाने के लिए वह गया लेकिन उसने आने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि आरती के घरवालों ने उसके परिवार के दिए गए जेवरों को हड़प लिया है और आरती की दूसरी शादी कानपुर में कर दिया है। विवेक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग