उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुहागरात की रात एक नवविवाहित दुल्हन ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
21 वर्षीय युवक की शादी हाल ही में कौशांबी जिले की एक युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। 6 जून की रात जब दूल्हा- दुल्हन सुहागरात के लिए कमरे में गए, तो विवाद के बाद दुल्हन ने चाकू निकाल कर दूल्हे के संवेदनशील अंग पर हमला कर दिया। घटना के दौरान युवक की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य तुरंत पहुंचे और घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। परिवार वाले इस घटना से सदमे में हैं और मामले की जांच हेतु पुलिस को सूचित किया गया है। वधू पक्ष ने युवती को मानसिक रुप से बीमार बताया है।
फतेहपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुल्हन के मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि घटना के पीछे जो भी कारण होगा, उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
08 Jun 2025 07:34 pm