7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fatehpur News: नियमों के उल्लंघन पर 15 हजार वाहनों का चालान,लगा 1 करोड़ 53 लाख का जुर्माना

फतेहपुर जिले में यातायात नियम को तोड़ने पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात माह नवंबर में 15 हज़ार से अधिक वाहनों का चालान किया है। ट्रैफिक पुलिस ने इन वाहनों में 1 करोड़ 53 लाख 52 हज़ार का चालान काटा है जिसमें लगभग छह लाख रुपये से अधिक की वसूली भी की जा चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification

Fatehpur/ Manish Pal: यूपी के फतेहपुर जिले में यातायात नियम को तोड़ने पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात माह नवंबर में 15 हज़ार से अधिक वाहनों का चालान किया है। ट्रैफिक पुलिस ने इन वाहनों में 1 करोड़ 53 लाख 52 हज़ार का चालान काटा है जिसमें लगभग छह लाख रुपये से अधिक की वसूली भी की जा चुकी है।

इस दौरान जिले के चौराहों और प्रमुख स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास भी किए गए। यातायात माह के दौरान जो चालक मोटर व्हीकल एक्ट या रूल का उल्लंघन करते हैं जिसमें ओवर स्पीडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस आदि शामिल है। इन सभी पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती है ताकि सभी चालक रोड सेफ्टी का प्रयोग करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए।

वहीं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि शासन के मंशानुरूप नवम्बर में यातायात माह का आयोजन किया गया है। इस दौरान यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरुक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों चालान भी किया गया। नवम्बर माह में पन्द्रह हज़ार से अधिक गाड़ियों का चालान कर छह लाख से अधिक सम्मन शुल्क वसूल किया गया है। इस दौरान सौ से अधिक वाहनों को सीज करने की भी कार्यवाई की गई है।