scriptMan dies after being shot in Fatehpur | फतेहपुर में व्यक्ति ने बंदूक से सिर पर गोली मार कर की आत्महत्या, जानिए क्या रही वजह | Patrika News

फतेहपुर में व्यक्ति ने बंदूक से सिर पर गोली मार कर की आत्महत्या, जानिए क्या रही वजह

locationफतेहपुरPublished: Oct 22, 2023 08:13:10 am

Submitted by:

Pravin Kumar

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अंबापुर गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली जानिए क्या रही वजह

fatehpur_man_after_being_shot_in_fatehpur_.jpg
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय विजय पाल लोधी काफी दिनों से दिमागी रूप से बीमार चल रहे थे, और इलाज में पैसा खर्च होने के बाद भी आराम न मिलने पर शनिवार को घर के अंदर कमरे में अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी राम सिया लोधी और पुत्र भूपेंद्र सिंह लोधी कमरे में पहुचे तो खून से लथपथ शव पड़ा था।बेटे ने पुलिस को सूचना दिया जबतक घर के बाहर आस पास के लोगो की भीड़ लग गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.