7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी वाले घर में छा गया मातम, बारात की जगह उठ गई छह अर्थियां

Road Accident In UP: खुशियों के साथ ढोल बाजे के साथ धूम-धाम से बारात बिदा हुई। लेकिन क्या पता था कि खुशियों का घड़ी बस चंद पलों में मातम मे बदल जाएगी। दरअसल, फतेहपुर जिले में सड़क दुर्घटना में बारात जा रही छह लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फतेहपुर

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 20 Apr 2022, 10:49 AM IST

जिम्बाब्वे मे हुई बस दुर्घटना, चर्च जा रहे 35 लोगों की मौत, 71 घायल

जिम्बाब्वे मे हुई बस दुर्घटना, चर्च जा रहे 35 लोगों की मौत, 71 घायल

प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज-कड़ा मार्ग पर रामपुर मोड़ में मंगलवार देर रात बरातियों से भरी बस सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखचे उड़ गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबिक 21 लोग घायल हो गए। नाजुक हालत में दो घायलों को रेफर किया गया है। मरने वालों की संख्या छह है।

कौशांबी जिले के कमालपुर देवीगंज थाना निवासी रामहित के पुत्र शशि प्रकाश की बारात खागा कोतवाली के टेनी निवासी रामबाबू के यहां आ रही थी। बारात दो स्कूली बसों व चार पहिया वाहनों से शाम सात बजे खागा के लिए रवाना हुई थी। एक बस व कई वाहन आगे निकल गए गए। पीछे आ रही करीब 40 बारातियों से भरी बस रात साढ़े आठ बजे जैसे ही बस सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में हुसैनगंज कड़ा मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे भूसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को स्पीड में ओवरटेक करते बस भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखचे उड़ गए। हादसे से बरातियों में कोहराम मच गया। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को वाहन से निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है। सीएमओ डॉ.राजेन्द्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सभी घायलों की जिला अस्पताल इलजा चल रहा है।

यह भी पढ़े - आखिर बंदूक गोली में ऐसा क्या होता है कि हो जाती है मौत, जानिए वजह

नशा बना दुर्घटना की वजह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस चालक नशे में था। हालांकि अभी जांच रिपोर्ट आना बांकी है। नशे के चलते ओवरटेक करने के दौरान चालक सामने से आ रहे टैक्ट्रर ट्राली की नहीं देख पाया। दोनों की आपस टक्कर होने के बाद बस गढ्ढे में जा गिरी।

यह भी पढ़े - बिकरूकांडः पुलिस ने कर दिया था एनकाउंटर लेकिन कोर्ट ने विकास दुबे को क्यों बनाए रखा है जिंदा

घटना में घायल और मौत

दुर्घटना में सुमित पुत्र केशन लाल सौरई थाना कड़ा कौशांबी, शिवराम, बारानगर थाना कड़ा कौशांबी की मौत हो गई। जबकि अभी चार की शिनाख्त हो रही है। वहीं घटना में सूरज कुमार, नीरज, रामू निवासी कमालपुर थाना कड़ा, चंद्रपाल निवासी गुखुरुवापुर, विंदेश्वरी प्रसाद अंतु का पुरवा, दिनेश कमार निवासी कौहमा, प्रिंस निवासी सौरई कड़ा, सोहन निवासी कमालपुर, इंद्रसेन निवासी अवरेली जिला कौशांबी समेत 20 लोग घायल है।