2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक मिठाई ज्यादा लेने पर छात्र को हॉस्टल वार्डन ने जानवरों की तरह पीटा, फिर दूसरे बच्चों से पिटवाया

फतेहपुर में एक मिठाई जयादा ले लेने पर हॉस्टल के वार्डेन ने छात्र को बुरी तरह पीटा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फतेहपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 10 Feb 2018, 10:43 PM IST

Fatehpur Police Station

विद्यालय स्टाफ की ओर से जानकारी मिली कि वह छुट्टी पर हैं। कुल मिलाकर आवासीय सुविधा वाले विद्यालयों में भारी भरकम फीस लेने के बावजूद बच्चों के साथ प्रताड़नाजनक व्यवहार को लेकर देश में चल रही बहस के बावजूद यह सिलसिला टूटता नहीं नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Student Beaten by Warden

फतेहपुर. यूपी के फतेहपुर में 10वीं के छात्र को हॉस्टल वार्डन ने महज एक मिठाई ज्यादा ले लेने पर जानवरों की तरह पीटा। इसपर जब छात्र के परिजनों ने शिकायत प्रिंसिपल से की तो मौके पर तो माफी मांग ली, पर इसके बाद और प्रताड़ित करने लगा। यहां तक कि उसे दूसरे बच्चों से पिटवाया।

Student Beaten by Warden

खबर जब घरवालों को हुई तो वह मिलने के लिये हॉस्टल पहुंचे, लेकिन उन्हें रोका गया। इसके बाद पिता ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने के बाद जाकर पीड़ित छात्र अपने परिजनों से मिल पाया। उसने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि एक पीस मिठाई ज्यादा ले लेने के बाद वार्डेन ने बुरी तरह पीटा था और अब बच्चों से भी पिटवा रहे थे।

UP 100

हास्टल के दूसरे छात्र ने भी बताया कि पीड़ित छात्र आर्यन बहुत सीधा और अच्छा लड़का है। उसकी पिटाई एक पीस मिठाई अधिक उठा लेने के चलते की गयी थी। आर्यन ने बताया कि सोते समय भी पिटाई का डर बना रहता है।

Student Beaten by Warden

उसके पिता कमल ओमर ने बताया कि 15 दिन पहले बेटे की पिटाई जब सिर्फ एक पीस मिठाई ज्यादा ले लेने के चलते वार्डन उदित राज ने उनके बेटे को पीटा था तो शिकायत करने पर प्रधानाचार्य के सामने माफी भी मांगी थी। पर उसके बाद से लगातार बेटे को प्रताड़ित किया जा रहा था।

Student Beaten by Warden

शनिवार की घटना बताते हुए आरोप लगाया कि वार्डेन ने उनके बेटे को दूसरे छात्रों से पिटवाया। मिलने भी नहीं दे रहे थे। पुलिस बुलायी गयी तब जाकर मिलने दिया गया। इस घटा के बाद बेटा आर्यन भी दहशत में है। मामले की सूचना पर पुलिस और मीडिया के पहुंचने पर विद्यालय स्टाफ छात्र के परिजनों पर बिगड़ते नजर आये।इतना ही नहीं अंत तक प्रधानाचार्य और आरोपी वार्डन सामने नहीं आये।


बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश