4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Crime : फतेहपुर में प्यार का खौफनाक अंत, आपत्तिजनक हालत पकड़ा गया नाबालिग जोड़ा, फिर…

UP News: फतेहपुर में एक नाबालिग जोड़े ने आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद जान दे दी। दोनों के इस तरह से आत्महत्या की खबर सामने आने से लोग तरह-तरह की बात कर रहे है।

2 min read
Google source verification
 terrible-end-of-love-in-fatehpur-minor-couple-caught-in-objectionable

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग जोड़ों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद आत्महत्या कर लिया। प्रेमिका के घरवालों के सामने इज्जत जाने और घर की बदनामी के बारे में सोचकर लड़का शर्म के मारे यमुना में कूद गया। वहीं, प्रेमी के आत्महत्या की खबर सुनकर लड़की ने घर के कमरे में बने खूंटी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। दोनों के परिवार वालों ने पुलिस को बिना बताए उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

लड़की के पिता ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 17 साल के लड़के का बगल के गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के थे इसलिए लड़का अक्सर प्रेमिका के घर आता-जाता रहता था। लड़की के घर आते जाते दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और मामला शारीरिक संबंध तक पहुंच गया। इसी बीच लड़की के पिता ने सोमवार को घर में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

जान से मारने की धमकी
अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद लड़की के पिता ने लड़के को बंधक बनाकर मारपीट कर घर से भगा दिया। उसे धमकी भी दी कि दोबारा गांव में दिखाई दिया, तो वह उसे जान से मार देगा। इससे आहत प्रेमी ने मंगलवार को यमुना में कूदकर जान दे दी थी। उधर, प्रेमी की मौत की खबर सुनकर किशोरी ने मंगलवार रात पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद दोनों के शवों का बुधवार को यमुना किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP Politics: यूपी के मंत्री से मोदी ने छीना बड़ा मंत्रालय, क्या 2024 के लोकसभा में कटेगा टिकट?

घरवालों ने पुलिस को नहीं दी सूचना
वहीं, इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण ने बताया कि अब तक किशोरी के परिजनों ने पुलिस में कोई सूचना नहीं दी है। लड़के के यमुना में कूदकर आत्महत्या करने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader