7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 दिन में 7 बार सांप काटने वाली बात झूठी! स्नेक बाईट के निशान की जांच पूरी, हुआ ये खुलासा

Fatehpur Snake Bite Case: फतेहपुर के रहने वाले विकास दुबे 7 बार सांप काटने का दावा कर रहे हैं। लेकिन उनके दावों के उलट डाॅक्टर्स ने अलग ही कहानी सुनाई है। स्वास्थ्य विभाग टीम ने एक जांच रिपोर्ट में सच और झूठ को अलग-थलग कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Snake Bite Case Of Fatehpur

Snake Bite Case Of Fatehpur

Fatehpur Snake Bite Case: विकास दुबे की ओर से किए जा रहे दावे के मुताबिक उन्होंने खुद सांप को अपनी आंखो से देखा है और 7 बार सांप ने उन्हें काटा है। अब स्वास्थ्य विभाग टीम की एक जांच रिपोर्ट ने पूरे मामले को साफ कर दिया है।

सांप काटने के निशान संदिग्ध!

युवक विकास दुबे 40 दिन में सात बार सांप काटने का दावा कर रहा है। लेकिन अब उसके दावों की पोल पट्टी खुलती दिखाई दे रही है। वन विभाग की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे मामले की जांच में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक की पांच दिनों की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विकास दुबे के शरीर पर सांप काटने के 7 निशानों में से 6 निशान स्नेक बाईट हैं ही नहीं। जानकारी सामने आ रही है कि विकास दुबे को पहली बार ही सांप ने डसा था और उसके बाद के जो भी स्नेक बाइट दिखाए जा रहे हैं वो अभी तक की जांच में संदिग्ध हैं।

वाले डाॅक्टर को नहीं पता सांप की प्रजाति

इलाज करने वाले डॉ. जवाहरलाल का भी बयान जांच रिपोर्ट में दर्ज किया गया है। डाॅक्टर ने इलाज में 4 बार एंटी वेनम की सामान्य डोज देने की बात कही है। जब डॉ. जवाहरलाल से पूछा गया कि विकास को किस प्रजाति के सांप ने काटा है तो डॉक्टर ने जवाब दिया कि उन्हें सांप की प्रजाति नहीं पता है। पीड़ित के और परिजनों के कहने पर ही उन्होंने उसका सात बार इलाज किया और चार बार एंटी वेनम का नार्मल डोज दिया।

यह भी पढ़ें: पदभार संभालते ही एक्‍शन में दिखीं IAS दिव्या मित्तल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने बताया, ‘अब तक की जांच में यह तथ्य प्रकाश में आए हैं कि विकास दुबे के अलावा अब तक किसी ने भी सांप को नहीं देखा है। जिन-जिन स्थानों पर विकास दुबे को सांप ने डसा है वहां भी जांच पड़ताल की गई लेकिन वहां पर सांप नहीं मिला'।

पिछले तीन दिनों से विकास दुबे अपने परिजनों के साथ मेहंदीपुर बालाजी के दरबार में दर्शन करने आया है। परिजनों की मानें तो किसी तांत्रिक ने उन्हें सलाह दी है कि बालाजी के दरबार में दर्शन कर लेने से उन्हें कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाएगी।