
Fatehpur: आज उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के साथ स्टेशन कमेटी के सदस्यों ने बैठक की। बैठक की शुरुआत सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण करने के बाद की।
सदस्यों ने दिए ये सुझाव
सदस्यों ने यात्री सुविधा को देखते हुए फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया के दोनों साइड में शौचालय का निर्माण करने एवं स्टेशन की साफ– सफाई को और बेहतर बनाने और सदस्यों द्वारा स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो और कार्य को समय से पूरा किया जाए। इसके साथ सभी सदस्यों ने कहा कि हम सभी स्टेशन कमेटी के लोगों को रेलवे द्वारा एक परिचय पत्र जारी किया जाए।
बैठक में ये लोग मौजूद रहे
बैठक में वंदना द्विवेदी, संजय कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, दिनेश प्रसाद गुप्ता और रेलवे के महेंद्र गुप्ता और स्टेशन अधीक्षक एम.एस.मिश्रा, सीसीटीसी पुनीत कुमार मौजूद रहे।
Updated on:
20 Jul 2024, 4:52 PM IST
Published on:
20 Jul 2024, 4:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.