5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फतेहपुर
बहन की शादी से पहले तिलकोत्सव में जा रहे दो भाईयों की मौत
Play video

बहन की शादी से पहले तिलकोत्सव में जा रहे दो भाईयों की मौत

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, कुछ ही दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फतेहपुर

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 5 Feb 2018, 10:49 PM IST

फतेहपुर. जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के शकूराबाद के बाद एक सड़क हादसे ने हर किसी का दिल दहला दिया। इस घटना को जिसने भी सुना हर किसी ने दातों तले उंगलिया दबा लीं। दो भाईयों की एक साथ ही मौत हो गई। जिस घर मे कुछ दिन के बाद ही शहनाईयों की गूंज सुनाई देने की खुशी थी। उसी घर में दो भाईयों की मौत के बाद मातम हो गया।

जी हां कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी गांव की रहने वाली सीमा की शादी कुछ ही दिनों के बाद होनी थी। शादी की खुशियों को लेकर पूरा परिवार उत्साह में था। पर इस खुशियों को चार चांद लगा रहे थे सीमा के दो भाई नीलू और जयपाल । हालांकि नीलू सीमा का चचेरा भाई था । लेकिन सीमा की खुशियां का दोनों बहुत ही खयाल रखते थे। शादी को लेकर दोनों इतने खुश थे कि सीमा के शादी में कब और क्या तैयारी करनी है ये इन दोनों पर ही था। पर सीमा को क्या पता था कि जिन भाईयों के कंधे पर उसकी डोली ससुराल के लिए उठनी थी। उसकी शादी से पहले ही दोनों की अर्थी उठ जायेगी।

जी हैं कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी गांव के रहने वाले राम अवतार अपनी बेटी सीमा का तिलक बकेवर थाने के शकूराबाद के पास लेकर जा रहे थे। तिलक मे शामिल होने के लिये उनका पुत्र जयपाल अपने चचेरे भाई नीलू के साथ बाइक से जा रहा था तभी लगभग तीन बजे शकूराबाद के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जयपाल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चचेरा भाई नीलू गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेन्स से घायल नीलू को अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पल भर में शादी की खुशिया मातम में बदल गयी। बहन सीमा सहित पूरा परिवार रो रोकर बेहाल है वहीं गांव में दो मौतों से मातम पसरा हुआ है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश