5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति के लिए होली 2022 पर राशि के अनुसार इस रंग का गुलाल लगाएं

- जानें किस राशि के लिए लकी है कौन सा रंग?

5 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Mar 13, 2022

Holi colors for zodiac

Holi colors for zodiac

हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष के अंतिम माह फाल्गुन की पूर्णिमा को होली यानि होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है। वहीं इसके अगले दिन खेलने वाली होली यानि धुलेंड़ी मनाई जाती है। धुलेंड़ी में किए जाने वाले रंगों के प्रयोग के कारण ही ये त्यौहार रंगों का त्यौहार कहलाता हैं, वहीं होलिका दहन के दिन भी अधिकांश लोग रंगों के रूप में गुलाल का उपयोग करते हैं। इन दिन में रंगों का विशेष महत्व माना गया है।

वहीं रंगों के बिना होली का रंग फीका-फीका सा लगता है। होली पर एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ ही अब गुलाल को विशेष महत्व दिया जाने लगा है। रंगों में गुलाल को ज्यादा महत्व इसलिए दिया जाता है क्योंकि ये न तो आपके कपड़े खराब करता है और न ही आपकी त्वचा को विशेष नुकसान पहुंचाता है।

ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला के अनुसार होली का त्यौहार ज्योतिष की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में यदि आपके द्वारा अपनी राशि के अनुसार ही होली के रंगों से खेला जाए तो जीवन में खुशी,सुख, आनंद, श्री और सौभाग्य का प्रवेश होता है।

होली में गुलाल एक-दूसरे को सभी लगाते है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार आपको राशि के अनुसार होली में किसके साथ किस रंग के गुलाल का उपयोग करना चाहिए, आइये जानते हैं।

1. मेष राशि :
मेष राशि के जातकों को भतीजे और भतीजियों के साथ लाल गुलाल से होली खेलनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन हनुमानजी को 11 गुलाब फूल चढ़ाने के बाद उसमें से फूल लेकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पूरे वर्ष मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
ये रंग हैं लाभकारी :आप लाल, पीले व सफेद रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।

2. वृषभ राशि :
वृषभ राशि के जातकों को ससुराल पक्ष के लोगों के साथ चमकीले गुलाल से होली खेलनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से संबंधों में मधुरता आती है। इसके अलावा माना जाता है कि इस दिन शिव जी पर लाल गुलाब का लेपन करने से आने वाली समस्याओं का शमन होने के साथ ही मनोकामनाएं भी पूर्ण होगी।
ये रंग हैं लाभकारी : आप सफेद, हरा, नीला रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।


3. मिथुन राशि :
मिथुन राशि के जातकों को मित्रों के साथ हरे रंग या हरे गुलाल से होली खेलनी चाहिए। इसके अलावा माना जाता है कि इस दिन गणेश जी पर हरा गुलाल चढ़ाने और गणेश स्त्रोत का पाठ करने से कई तरह की परेशानियां दूर होती है।
ये रंग हैं लाभकारी :आप हरा, नीला, सफेद रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।

4. कर्क राशि :
कर्क राशि वालों के संबंध में माना जाता है कि होली के दिन इनके द्वारा अपनी मां को गुलाल लगाकर अशीर्वाद लेने से ये हर बांधा को पार कर आगे बढ़ते हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि होली के दिन इस राशि के जातकों को शिव-पार्वती का गुलाल चढ़ाने के साथ ही मिश्री का भोग लगाकर विधिवत पूजन करना चाहिए।
ये रंग हैं लाभकारी :आप सफेद, पीला, लाल रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।

5. सिंह राशि :
सिंह राशि के जातकों के संबंध में माना जाता है कि होली के दिन इनके द्वारा अपने पिता को गुलाल का टीका लगाकर उनसे अशीर्वाद लेना चाहिए। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि होली के दिन इन्हें सुबह जल में गुलाल और गुलाब का फूल चढ़ाकर सूर्य देव को अर्पित करने के अलावा शनि देव की स्तुति भी करनी चाहिए।
ये रंग हैं लाभकारी :आप लाल, गुलाबी, पीला, सफेद रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।

6. कन्या राशि :
कन्या राशि के जातकों को अपनी बहन और बुआ को इस दिन नीला गुलाल अवश्य लगाना चाहिए। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि इस राशि के जातकों को होली के दिन शनि देव की स्तुति करने के साथ ही उन्हें नीला गुलाल व काले तिल चढ़ाने चाहिए।
ये रंग हैं लाभकारी :आप हरा, नीला, चमकीला सफेद रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।

7. तुला राशि :
तुला राशि के जातकों को होली के दिन अपनी पत्नी को ब्राइट कलर का गुलाल लगाना चाहिए माना जाता है कि ऐसा करने से आपसी प्रेम बना रहता है। इसके साथ ही इन्हें इस दिन मां लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ भी करना चाहिए।
ये रंग हैं लाभकारी :आप सफेद, हरा और नीला रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि के जातकों को होली के दिन अपने भाईयों को लाल गुलाल अवश्य लगाना चाहिए, माना जाता है कि ऐसा करने से आपसी सौहादर्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा इस दिन वृश्चिक राशि वालों को हनुमान जी के दाहिने बाजू पर लाल गुलाल भी लगाना चाहिए।
ये रंग हैं लाभकारी :आप लाल, गुलाबी, नारंगी, पीला रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।

9. धनु राशि :
धनु राशि के जातकों को होली के दिन अपनी सन्तान के साथ पीले रंग के गुलाल के साथ होली खेलनी चाहिए, माना जाता है कि ऐसा करने से गिले-शिकवे दूर होने के साथ ही एक-दूसरे के प्रति गहरा प्रेम उमड़ता है। इसके अलावा माना जाता है कि इस दिन धनु राशि वालों द्वारा केले पर कच्चा दूध चढ़ाने से उनके धन-धान्य में वृद्धि होती है।
ये रंग हैं लाभकारी :आप पीला, गुलाबी और नारंगी रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।

10. मकर राशि :
मकर राशि के जातकों को होली के दिन अपने कर्मचारियों, नौकरों व सेवकों के साथ नीले गुलाल से होली जरूर खेलनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से इन लोगों के साथ इनके संबंध मधुर होंगे। इस दिन मकर राशि वालों को शनि देव की स्तुति भी करनी चाहिए, माना जाता है कि ऐसा करने से मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है।
ये रंग हैं लाभकारी :आप नीला, हरा, बैंगनी रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।

11. कुम्भ राशि :
कुंभ राशि के जातकों को होली के दिन वृद्ध व्यक्तियों के साथ नीले व गुलाबी रंग के साथ होली खेलनी चाहिए, माना जाता है कि ऐसा करने से शनि देव की कृपा कुंभ राशि के जातकों पर हमेशा बनी रहती है, इसके साथ ही इनके द्वारा इस दिन कालभैरव का पूजन करने से इनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है।
ये रंग हैं लाभकारी :आप नीला, हरा, सफेद रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।

12. मीन राशि :
मीन राशि के जातकों को होली के दिन अपने गुरु को पीले रंग गुलाल जरूर लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से गुरु की कृपा आप पर बनी रहती है और आप दिन-रात उन्नति करते हैं। इसके साथ ही ये भी माना जाता है कि मीन राशि वालों द्वारा होलिका दहन के समय गोबर के कण्डे अग्नि में डालने से उनकी बाधायें दूर होती हैं।
ये रंग हैं लाभकारी :आप पीला , गुलाबी, लाल, सफेद रंग का होली के दौरान उपयोग कर सकते हैं।

होलिका दहन के विशेष उपाय-
- बेरोजगारों को रोजगार के लिए होली की मध्यरात्रि 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर घर के बाहर किसी चौराहे पर जाकर उस नींबू के 4 टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक देना चाहिए। इसके बाद बिना पीछे देखे सीधे घर की ओर आ जाना चाहिए।

- होलिका दहन के संबंध में मान्यता है कि इस दिन परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ मिलकर होलिका दहन का कार्य करना चाहिए। इसके अलावा शुभता के लिए होलिका दहन के समय गेहूं की बालियों के अलावा कपूर, चना, अलसी के बीज भी इसमें डालने चाहिए, साथ ही अग्नि के चारों ओर तीन या सात परिक्रमा करनी चाहिए।

- माना जाता है कि जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, उन्हें होलिका दहन के अगले दिन धुलन्डी पर सुबह एक साबूत पान के पत्ते पर एक सुपारी और होलिका दहन की राख रखकर मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए। साथ ही शिवशंभु से अपने लिए अच्छे जीवनसाथी के लिए भी प्रार्थना करनी चाहिए। वहीं मंदिर से बाहर आने के बाद पीछे पलटकर नहीं देखना चाहिए।

- मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए होली के दिन किसी जरुरतमन्द या गरीब को भोजन अवश्य कराना चाहिए।

- घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए होलिका दहन के पश्चात इसकी भस्म को घर के चारों ओर दरवाजे पर बुरक दें।

Must Read :

किन्हें नहीं देखनी चाहिए जलती हुई होलिका की अग्नि

होलाष्टक शुरु, अस्त गुरु के कारण शुभ कार्यों पर लगी रोक