17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज बन रहे बेहद शुभ संयोग, हर कार्य में मिलेगी सफलता

बसंत पंचमी के दिन बन रहा सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 30, 2020

आज बन रहे बेहद शुभ संयोग, हर कार्य में मिलेगी सफलता

,,

बसंत पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म के लिये बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पावन दिन देवी सरस्वती के अवतरण दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। माघ शुक्ल पंचमी तिथि को शास्त्रों में बहुत ही शुभ और अबूझ मुहूर्त के रूप में बताया गया है। इस साल तो बसंत पंचमी का महत्व बहुत अधिक ज्यादा माना जा रहा है। क्योंकि इस बार बहुत से शुभ योग बन रहे हैं, इस बार बसंत पंचमी के दिन शुभ योग बन रहे हैं।

पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार 26 जनवरी की शाम से पंचक लगा हुआ है, जो की 31 जनवरी को शाम 6 बजकर 10 मिनट पर खत्म होगा। इसके अलावा आइए जानें कि अन्य शुभ संयोग जो कि आज यानी बसंत पंचमी के दिन बन रहे हैं..

बसंत पंचमी के दिन बन रहा सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग

शास्त्रों के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग में सभी शुभ व मंगलकारी योग बनते हैं। आप इस योग में कोई भी शुभ काम आरंभ कर सकते हैं। बसंत पचंमी के साथ इस योग का होना सभी के लिए शुभ फलदायी है।

शनि का उदय

30 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन शनिदेव पूर्व से उदित हो रहे हैं। इसलिये ये दिन बहुत शुभ माना जाता है। पंडित जी ने बताया की शनिदेव 27 दिसंबर से अस्त चल रहे थे। वहीं 30 जनवरी से उदित होकर अपनी राशि में आकर प्रभाव डालेंगे और इसका सभी जगह बहुत अधिक प्रभाव बढ़ेगा। कुछ लोगों को काम करने में बहुत लाभ भी प्राप्त होगा।

रवियोग का शुभ संयोग

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 30 जनवरी यानी आज से रवियोग का आरंभ हो रहा है, जो कि बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इस योग के प्रभाव से कारोबार और नये व्यापारियों को बहुत लाभ मिलेगा वही धन का निवेश करने वाले लोगों के लिये भी शुभ रहेगा।