त्योहार

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों को पसंद के अनुसार लगाएं नौ अलग-अलग भोग, जागेगा आपका सौभाग्य

Chaitra Navratri 2023: Nine Days Recipe to please Maa Durga and get bless of her: यदि शास्त्रों में बताए अनुसार भोग लगाया जाए तो मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं। माना जाता है कि यदि मां को नौ दिन तक उनकी पसंद का भोग लगाया जाए तो, आपका सौभाग्य जागता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें मां के किस स्वरूप की पूजा या तिथि के हिसाब से किस दिन लगाना चाहिए कौन सा भोग...

2 min read
Mar 22, 2023

Chaitra Navratri 2023: Nine Days Recipe to please Maa Durga and get bless of her: नवरात्रि शुरू हो गए हैं। ऐसे में आपको बता दें कि आप पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करेंगे। पर क्या आप जानते हैं कि मां के इन नौ स्वरूपों को यदि शास्त्रों में बताए अनुसार भोग लगाया जाए तो मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं। माना जाता है कि यदि मां को नौ दिन तक उनकी पसंद का भोग लगाया जाए तो, आपका सौभाग्य जागता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें मां के किस स्वरूप की पूजा या तिथि के हिसाब से किस दिन लगाना चाहिए कौन सा भोग...

Nine Days Recipe to please Maa Durga


1. प्रतिपदा : रोगमुक्त रहने के लिए मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाएं।

2. द्वितीया : लंबी उम्र के लिए मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए।

3. तृतीया : दुख से मुक्ति के लिए मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजों का भोग लगाएं।

4. चतुर्थी : तेज बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं।

5. पंचमी : स्वस्थ शरीर के लिए मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं।

6. षष्ठी : आकर्षक व्यक्तित्व और सुंदरता पाने के लिए मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाएं।

7. सप्तमी : शोक और संकटों से बचने के लिए मां कालरात्रि की पूजा में गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें।

8. अष्टमी : संतान संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए मां महागौरी को नारियल का भोग लगाएं।

9. नवमी: सुख-समृद्धि के लिए मां सिद्धि दात्री को हलवा, चना-पूरी, खीर आदि का भोग लगाएं।

Updated on:
22 Mar 2023 12:08 pm
Published on:
22 Mar 2023 12:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर