21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में जरूर कर लें ये काम, सफल होगा पूजा-पाठ मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2023 Upay: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि को बहुत महत्व दिया गया है। मान्यता है कि यदि इन दिनों कोई भी भक्त पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करता है, तो मां दुर्गा उससे प्रसन्न होती हैं और उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन नौ दिनों में दुर्गा मां की विशेष कृपा पाने के उपाय बताए गए हैं। ये आसान और अचूक उपाय करने से न केवल आप पर बल्कि आपके घर परिवार पर भी मां दुर्गा की कृपा बरसती है। घर में सुख-समृद्धि आती है।

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Mar 03, 2023

chaitra_navratri_ke_ye_upay_maa_ko_kar_denge_khush_milega_ashirvad.jpg

Chaitra Navratri 2023 Upay: इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रहे हैं। हिन्दु कैलेंडर के मुताबिक नव वर्ष की शुरुआत इसी माह से मानी गई है। साल के इस पहले महीने को चैत्र कहा जाता है। चैत्र माह मे पडऩे वाले नवरात्रि चैत्र नवरात्रि कहलाते हैं। नवरात्रि का यह पर्व चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि को बहुत महत्व दिया गया है। मान्यता है कि यदि इन दिनों कोई भी भक्त पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करता है, तो मां दुर्गा उससे प्रसन्न होती हैं और उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन नौ दिनों में दुर्गा मां की विशेष कृपा पाने के उपाय बताए गए हैं। ये आसान और अचूक उपाय करने से न केवल आप पर बल्कि आपके घर परिवार पर भी मां दुर्गा की कृपा बरसती है। घर में सुख-समृद्धि आती है।

ये भी पढ़ें : Vastu Tips for Friday: शुक्रवार के दिन पर्स में रख लें ये एक चीज, हमेशा नोटों से भरा रहेगा वॉलेट

सबसे पहले कर लें ये काम
मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे पहले नवरात्रि के पहले दिन अपने घर के पूजा स्थल पर मां भगवती दुर्गा, भगवती लक्ष्मी और मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। इन्हें फूलो से सजाएं फिर पूजा-अर्चना करें।

नौ दिन तक करें व्रत
चैत्र नवरात्रि के इन नौ दिनों में यदि आप मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको पूरे नौ दिन तक व्रत रखने चाहिएं। यदि सारे व्रत रखने में आप सक्षम न हों, तो पहले, चौथे और आठवें दिन व्रत जरूर कर लें।

जलाएं अखंड ज्योत
चैत्र नवरात्रि के इन नौ दिनों में अखंड ज्योत जरूर जलाएं। मां दुर्गा के नाम की इस ज्योत को जलाने के बाद पूजा के समय नवार्ण मंत्र 'ऊं ऐ ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' का जाप जरूर करें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
नवरात्रि के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना जरूरी माना गया है। यदि आपके पास इसे पूरा पढऩे का समय नहीं है, तो दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण लाभ लेने के लिए सबसे पहले कवच, कीलक व अर्गला स्रोत का पाठ करना चाहिए। इसके बाद कुंजिका स्रोत का पाठ कर लें। ऐसा करने से दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ का फल मिल जाता है।

लाल रंग के आसन पर बैठकर करें पूजा
नवरात्रि में पूजा के दौरान यह ध्यान रखें कि आपको पूजा करने के लिए लाल रंग के आसन का यूज करना चाहिए। यह लाल रंग का और ऊनी होना चाहिए। यदि आपके पास लाल रंग का आसन नहीं है, तो कोई कंबल लें और उस पर लाल रंग का दूसरा कपड़ा बिछाकर उस पर बैठकर पूजा करें।

ये भी पढ़ें :अंगकोरवाट को पीछे छोड़ अब देश में ही होगा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर

पूजा के समय पहनें लाल रंग के कपड़े
नवरात्रि में पूजा करते समय आपको लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना गया है। इसके साथ ही आपको रोली का तिलक लगाना चाहिए। दरअसल, लाल रंग के कपड़े पहनने से लाल रंग की चीजों का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को विशेष ऊर्जा प्राप्त होती है।

शहद मिला दूध करें अर्पित
सुबह की पूजा करते समय मां दुर्गा को स्नान कराने के बाद दूध में शहद मिलाकर मां को अर्पित करना चाहिए। फिर इसे पूजा के स्थान के पास रख दें। पूजा के बाद इसे खुद ग्रहण कर लें। इससे आपका बल बढ़ेगा।

पांच प्रकार के सूखे मेवों का लगाएं भोग
नवरात्रि के इन नौ दिनों में में पूरे नौ दिन पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर देवी मां को इनका भोग लगाएं और बाद में इस प्रसाद को ग्रहण करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मन की हर इच्छा पूरी होती है।

अष्टमी और नवमी तिथि पर करें कन्या पूजन
नवरात्रि में मां की विशेष कृपा पाने के लिए कन्याओं का पूजन जरूर करें। दरअसल कन्याओं को मां स्परूप माना गया है। इसीलिए नौ कन्याओं का पूजन करने की मान्यता है। यह पूजन अष्टमी तिथि को या नवमीं तिथि को करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें की कन्याओं को दक्षिण दिशा की ओर बैठाएं, फिर उन्हें भोजन, प्रसाद उपहार आदि देकर उनका सम्मान बढ़ाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आपको भी मान-सम्मान मिलता है।