Chaitra navratri ke dusre din aise kare maa brahamcharini ki puja: माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति में संयम और त्याग की भावना जागती है, जिससे उसे अपने लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होती है।
Chaitra navratri ke dusre din aise kare maa brahamcharini ki puja: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन यानी गुरुवार के दिन शक्ति की देवी दुर्गा मां के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा करने का विधान माना गया है। माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति में संयम और त्याग की भावना जागती है, जिससे उसे अपने लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होती है।
मां को खुश करने आज लगाएं ये भोग
मां ब्रह्मचारिणी को खुश करने के लिए आप उन्हें शक्कर या पंचामृत का भोग लगाएं। इसके बाद 'ऊं एं नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें। लेकिन यहां ध्यान रखें कि आपको यह काम निराहार रहकर ही करना है। इसका फल आपको तभी मिलेगा।
मां ब्रह्मचारिणी को पसंद आते हैं ये रंग
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करने का विधान है। आपको बता दें कि ब्रह्मचारिणी मां का पूजन पीले या सफेद रंग के वस्त्र पहन कर करें। वैसे तो माता रानी का प्रिय रंग लाल है, लेकिन मां को सफेद रंग की वस्तु अर्पित करने से भाग्य आपके पक्ष में आ सकता है और मां के आशीर्वाद से आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं।
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करने के लिए चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि एक दिन पहले यानी बुधवार की रात 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगी। मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करने का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम को 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
यहां जानें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का महत्व
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा की शक्ति के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस वर्ष 23 मार्च 2023 को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से व्यक्ति में संयम और त्याग की भावना जागती है। ये भावनाएं उसे उसके लक्ष्य पाने में महत्वपूर्ण साबित होती हैं।