31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि के इन दिनों में अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा सुख, बढ़ेगी समृद्धि

Chaitra Navratri 2023 Donate these things according to your zodiac: क्या आप जानते हैं इस माह में दान का भी विशेष महत्व माना गया है। वहीं यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान करें, तो इस दान की महत्ता आपके लिए और भी बढ़ जाएगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें नवरात्रि के दिनों में किस राशि के लोगों को किन चीजों का दान करना चाहिए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 22 Mar 2023, 3:21 PM IST

navratri_me_apni_rashi_ke_anusar_kare_in_chizon_ka_daan.jpg

Chaitra Navratri 2023 Donate these things according to your zodiac: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गई है। हिन्दु धर्म में इन नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। मां दुर्गा के नौ शक्ति रूपों की साधना का यह पर्व 30 मार्च तक मनाया जाएगा। इन नौ दिनों में आप मां का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें खुश करने के लिए कई प्रयास करते हैं। पर क्या आप जानते हैं इस माह में दान का भी विशेष महत्व माना गया है। वहीं यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान करें, तो इस दान की महत्ता आपके लिए और भी बढ़ जाएगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें नवरात्रि के दिनों में किस राशि के लोगों को किन चीजों का दान करना चाहिए...

ये भी पढ़ें:Chaitra Navratri 2023: शुरू हो गए नवरात्रि, आज पहले दिन जरूर कर लें ये काम, साल भर रहेगी मां दुर्गा की कृपा

इन खास योगों में हुआ है नवरात्रि का शुभारंभ
नवरात्रि का प्रारंभ गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, हंस योग, शश योग, धर्मात्मा और राजलक्ष्मण योग के साथ-साथ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र जिसके स्वामी स्वयं शनि हैं, के साथ हो रहा है, इस वजह से यह पर्व और भी ज्यादा शुभ प्रभाव देने वाला होगा। इसीलिए इन नौ दिनों में हर राशि के लोगों कोदेवी दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत रखकर अपने जीवन में आने वाली हर समस्या को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए।

राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष - मेष राशि के लोगों को लाल मसूर के साथ गुड़ का दान करने से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इस राशि के लोगों को किसी ब्राह्मण को 9 दिन तक भोजन कराना चाहिए।

वृष- वृष राशि के लोगों को नवरात्रि के इन दिनों में कुश के आसन या फिर गोमुखी का दान करने से लाभ मिलेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के लोगों को नवरात्रि के इन दिनों में गेहूं का दान करना चाहिए। इसके साथ ही किसी गरीब को मिठाई खिलाने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

कर्क- कर्क राशि के लोगों को नवरात्रि के इन दिनों में प्याऊ लगवाना चाहिए। वहीं फलों का दान करने से लाभ मिलेगा।

सिंह- सिंह राशि के लोगों को नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन एक कन्या को भोजन कराना चाहिए। इसके साथ ही आपको कंकू का तिलक लगाने से लाभ मिलेगा।

कन्या- कन्या राशि के लोगों को नवरात्रि के दिनों में खड़े मसूर के साथ ही दवाओं का दान करना चाहिए।

तुला- तुला राशि के लोगों को नवरात्रि के दिनों में किसी मंदिर में दक्षिणा देनी चाहिए।

वृश्चिक - वृश्चिक राशि के लोगों को नवरात्रि के नौ दिन तक मां दुर्गा के मंदिर में केले और सेव का दान करने से लाभ मिलेगा।

धनु- धनु राशि के लोगों को नवरात्रि के इन दिनों में चने की दाल और गुड़ का दान करना चाहिए।

मकर- मकर राशि के लोगों को नवरात्रि के दिनों में श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। वहीं मिश्री का दान करना चाहिए।

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों को गरीबों को कंबल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही आपको अलसी का दान करना भी लाभ देगा।

मीन- मीन राशि के लोगों को नवरात्रि के इन नौ दिनों में सात प्रकार के अनाज के साथ ही दूध से बनी खीर का दान करना लाभ देता है।

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों को पसंद के अनुसार लगाएं नौ अलग-अलग भोग, जागेगा आपका सौभाग्य