
,,
छठ महापर्व बिहार और उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा व महत्वपूर्ण पर्व है। सूर्य उपासना का यह पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। जिसमें पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य की पूजा और फिर अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
पढ़ें ये खबर- छठ मइया को बहुत प्रिय है ये 6 फल, पूजा में लाना ना भूलें
छठ पर्व में सूर्यदेव और छठ मइया की पूजा की जाती है। व्रती महिलायें नदी में स्नान कर व्रत को प्रारंभ करती हैं। लेकिन सबको हमेश यही जानने की इच्छा होती है की आखिर ये छठ पर्व कब से शुरु हुआ और इसका महत्व क्या है तो आइए जानते हैं छठ पर्व से जुड़ी कुछ कहानियां....
- छठ पर्व से जुड़ी सबसे पहली मान्यता के अनुसार
छठ पर्व को लेकर मान्यता है कि महाराज प्रियव्रत नामक की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने कश्यप ऋषि से संतान प्राप्ति के लिये कोई उपाय पूछा। तब ऋषि ने पुत्रेष्ठि यज्ञ करवाने का सुझाव दिया। प्रियव्रत ने यज्ञ किया जिसके बाद पत्नि मालिनी ने एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन वह पुत्र मृत पैदा हुआ। तब प्रियव्रत ने भगवान से प्रार्थाना की जिसके बाद देव लोक से ब्रह्मा की मानस पुत्री प्रगट हुईं। मानस पुत्री ने बालक को स्पर्श कर उसे जीवित कर दिया।
महाराज प्रियव्रत ने देवी का आभार प्रकट करते हुए कई अनेक स्तुति की। देवी ने प्रसन्न होकर कहा- कि आप कोई ऐसी व्यवस्था करें कि पृथ्वी पर सदैव ही हमारी पूजा-अर्चना है। तभी महाराज प्रियवत ने अपने राज्य में छठ व्रत को करने की शुरूआत की जो की आज तक की जा रही है। आज भी छठ पूजा में पूरे विधि-विधान से लोग छठी मैया को पूजा जाता है।
- दूसरी अन्य मान्यता के अनुसार
छठ पर्व को लेकर एक अन्य कथा के मुताबिक, इस पर्व की शुरुआत अंगराज कर्ण से हुई थी। अंग प्रदेश वर्तमान भागलपुर में है जो बिहार में स्थित है। अंगराज कर्ण के विषय में कथा है कि, यह पाण्डवों की माता कुंती और सूर्य देव की संतान है। कर्ण अपना आराध्य देव सूर्य देव को मानते थे। अपने राजा की सूर्य भक्ति से प्रभावित होकर अंग देश के निवासी सूर्य देव की पूजा करने लगे। धीरे-धीरे सूर्य पूजा का विस्तार पूरे बिहार और पूर्वांचल क्षेत्र तक हो गया। माना जाता है कि कर्ण घंटों पानी में खड़े होकर सूर्योपासना करते थे। उसी से प्रभावित होकर छठ महापर्व मनाने की बात भी कही जाती है।
Updated on:
01 Nov 2019 05:43 pm
Published on:
01 Nov 2019 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
