4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस तेल में जलाएं दीपक, दीपावली पर मां लक्ष्मी जमकर करेंगी पैसों की बारिश

दीपावली के दिन अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो कुछ हटकर करना होगा ताकि मां लक्ष्मी आपसे जल्द प्रसन्न हो जाएं।

2 min read
Google source verification
diwali2.jpg

वैसे तो हमलोग जब भी घर में पूजा करते हैं तो घी या तेल का दीपक जलाते हैं। दिवाली के दिन भी पूजन के वक्त भी हमलोग यही करते हैं। लेकिन दीपावली के दिन अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो कुछ हटकर करना होगा ताकि मां लक्ष्मी आपसे जल्द प्रसन्न हो जाएं।

ऐसे में हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि दिवाली के दिन इस तेल से दीपक जलाने से कई फायदे होते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस तेल से दीपक जलाने पर मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न हो जाती हैं। यही कारण है कि दिवाली के दिन इस तेल का प्रयोग जरूर करना चाहिए।


सबसे पहले बता दें कि दिवाली के दिन मिट्टी के दियों का विशेष महत्व है। अमूमन इस दिन मिट्टी के दीये घी या सरसों का तेल डालकर जलाए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको हम एक ऐसे तेल का बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दिवाली के दिन जलाने का विशेष महत्व है।

दरअसल, दिवाली के दिन अलसी के तेल ( फ्लैक्ससीड आयल ) का दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि इस तेल का दीपक जलाने से राहु और केतु की अशुभ दृष्टि शांत होती है। साथ ही इसके प्रभाव को कम करने में सहायता मिलती है। माना जाता है कि अलसी के तेल का दीपक दिवाली के दिन जलाने से इसके शुभ परिणाम जल्द नजर आने लगते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर अलसी के तेल का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न हो जाती हैं और इनकी कृपा से आर्थिक तंगी जल्द ही दूर होने लगती हैं और पैसों की बारिश होने लगती है।


इन सब के अलावा कहा जाता है कि अलसी का बीज सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा होता है और इसके सेवन करने से शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। कहा जाता है कि अगर आप रोज रात को सोते समय एक चम्मच अलसी के बीज को दूध के साथ लेते हैं तो आपको हृदय संबंधि बीमारियां कभी नहीं होगी।