
आज धनतेरस है। धनतेरस के दिन सोने चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरि चिकित्सा के देवता माने जाते हैं।
दो शब्दों से बना है धनतेरस
धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है, धन और तेरस। धन यानी समृद्धि और तेरस यानी हिन्दू कैलेंडर के 13वां दिन।
क्यों की जाती है सोने-चांदी की खरीदारी?
घनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी की वस्तु खरीदना शुभ होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने-चांदी की क्यों खरीदारी की जाती है?
सोना-चांदी भगवान धन्वंतरि और कुबरे की धातु मानी जाती है।
दोनों धातु को घर में रखने से आरोग्य, सौभाग्य और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।
चांदी चंद्रमा की धातु है, जो चंद्रमा की तरह शीतलता और ठंडक प्रदान करती है।
धनतेरस के दिन चांदी खरीदने से घर में यश, ऐश्वर्य और संपदा में वृद्धि होती है।
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम 04.32 बजे से शुरू होकर देर रात्रि तक रहेगा। लेकिन सोना खरीदना का सबसे शुभ समय शाम 06.43 बजे से शाम 07.08 बजे तक है। आप इस दौरान सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।
Published on:
25 Oct 2019 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
