9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन लोगों के घर में लक्ष्मी जी नहीं रखतीं कदम, दिवाली के पहले त्याग दें ये चीजें

माता लक्ष्मी उन लोगों के घर बिलकुल प्रवेश नहीं करतीं जिनके अंदर ये 5 तरह के अवगुण होते हैं
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 13, 2019

माता लक्ष्मी उन लोगों के घर बिलकुल प्रवेश नहीं करतीं जिनके अंदर ये 5 तरह के अवगुण होते हैं

कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दीपावली मनाई जाती है। इस साल 27 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। धन की देवी लक्ष्मी की पूजा और कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात को मां लक्ष्मी सभी के घरों में भ्रमण करती हैं।

पढ़ें ये खबर- धनतेरस: लक्ष्मी की कृपा और जीवन में तरक्की चाहिए तो लाल कपड़े में लपेटकर रख दें ये चीज

लेकिन आपको बता दें की माता लक्ष्मी उन सदस्यों के घर बिलकुल प्रवेश नहीं करतीं जिनके अंदर ये 5 तरह के अवगुण होते हैं। इसलिये यदि आप में भी ये 5 तरह के अवगुण हैं तो इन्हें तुरंत ही खुद से दूर कर दें।

धार्मिक कथाओं के अनुसार एक बार देवी रूक्मिणी नें देवी लक्ष्मी से पूछा- कि है देवी आप किस तरह के लोगों पर अपनी कृपा बरसाती हैं व किस तरह आप प्रसन्न रहती हैं। तब माता लक्ष्मी ने रुकमणी को बताते हुए कहा-

1. जो मनुष्य अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हैं और जरूरत के अनुसार सही व मधुर शब्दों का प्रयोग करते हैं मैं उन मनुष्यों से हमेशा प्रसन्न रहती हूं।

2. मां लक्ष्मी रुकमणी को बताती हैं कि जो व्यक्ति लालच और घमंड त्यागकर सरल स्वभाव के साथ रहता है व हमेशा सबकी मदद करता है मैं उस से प्रसन्न रहती हूं।

3. मां लक्ष्मी कहती हैं की जिसे लक्ष्मी की कृपा चाहिए उसे अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना आना चाहिए। क्योंकि क्रोध में मनुष्य ये भूल जाता है कि क्या सही है और क्या गलत जिसक परिणान होता है की घर आई लक्ष्मी रुठ जाती है। इसलिये हमेशा अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

पढ़ें ये खबर- दीपावली आने से पहले बाहर कर दें घर से ये चीजें, वरना देवी लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

4. आलस हमेशा इंसान की तरक्की में बाधा बनता है। अतः जो व्यक्ति आलस करता है अपने कार्यों को गंभीरता से नहीं लेता ऐसे व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी कभी कृपा नहीं करती। इसलिये मनुष्य को हमेशा आलस से दूर रहना चाहिए।

5. लक्ष्मी जी बताती हैं कि ऐसा व्यक्ति जो अपनी शक्ति और संपत्ति का बहुत अहंकार करता है और उसी में डूबा रहता है देवी लक्ष्मी लंबे समय तक उसके साथ नहीं रहती।