10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल 2020 में इस तारीखों में पड़ेगी एकादशी, जानें महत्व

हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष 2020 में इस तारीखों में पड़ेगी एकादशी तिथि
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 09, 2019

साल 2020 में इस तारीखों में पड़ेगी एकादशी, जानें महत्व

एकादशी का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन विष्णु जी के निमित्त व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार एकादशी तिथि पंचांग की ग्यारह्वीं तिथि है, एकादशी हर महीने में दो बार आती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में।

पौराणिकता के अनुसार माने तो भगवान विष्णु का एकादशी व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है इसके साथ ही मोक्ष प्राप्ति होती है। शास्त्रों में इसे हरि वासर या हरि दिन भी कहा जाता है। नया साल 2020 शुरु होने वाला है, इसके साथ ही आइये जानते हैं साल 2020 में कब-कब पड़ने वाली है एकादशी

पढ़ें ये खबर- इन 5 उपायों से बनायें अपना नया साल बेहतर, मिलेगी मनचाही सफलता

हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष 2020 में इस तारीखों में पड़ेगी एकादशी तिथि

षटतिला एकादशी - 20 जनवरी 2020

विजया एकादशी - 19 फरवरी 2020

पापमोचिनी एकादशी - 19 मार्च 2020

वरुथिनी एकादशी - 18 अप्रैल 2020

अपरा एकादशी - 18 मई 2020

योगिनी एकादशी - 17 जून 2020

श्रावण पुत्रदा एकादशी - 30 जुलाई 2020

परिवर्तिनी एकादशी - 19 अगस्त 2020

पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020

पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020

देव उठनी एकादशी - 25 नवंबर 2020

मोक्षदा एकादशी - 25 दिसंबर 2020