
2020 में कुल 25 एकादशी तिथियां : जानें पूरी तारीखें
हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। हिंदू पंचांग की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी तिथि कहा जाता है। हर महीने में दो एकादशी तिथि आती है- एक शुक्ल पक्ष में एवं दूसरी कृष्ण पक्ष में। कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पूर्णिमा तिथि के बाद आती है और अमावस्या तिथि के बाद शुक्ल पक्ष वाली एकादशी तिथि कही जाती है। एकादशी तिथि का व्रत बहुत से हिंदू धर्मावंलबी रखते हैं। इस साल 2020 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कुल 25 एकादशी तिथि होगी।
एकादशी तिथि के व्रत में इनका सेवन कर सकते हैं-
वैसे तो शास्त्रोंक्त मान्यता है कि एकादशी तिथि का व्रत निराहार रखने से इसका लाभ व्रती को अधिक मिलता है। फिर भी एकादशी का व्रत करने वाले व्रती बिना खाए पीए नहीं रह सकते तो इन पदार्थों का सेवन किया जा सकता है- ताजे फल, मेवे, चीनी, कुट्टू, नारियल, जैतून, दूध, अदरक, काली मिर्च, सेंधा नमक, आलू, साबूदाना, शकरकंद आदि।
एकादशी तिथि व्रत का महत्व
हिंदू धर्म शास्त्रों में एकादशी तिथि को ‘हरी दिन’ और ‘हरी वासर’ आदि नाम भी बताएं गए है। एकादशी व्रत का फल हवन, यज्ञ, वैदिक कर्म-कांड पूजा आदि से भी अधिक फलदायी माना जाता है। स्कन्द पुराण के अनुसार मान्यता है कि इस व्रत को करने से दिवंगत पूर्वज पितरों की आत्मा को शांति और मूक्ति की प्राप्ति होती है।
1- पौष पुत्रदा एकादशी- 6 जनवरी दिन सोमवार
2- षटतिला एकादशी- 20 जनवरी दिन सोमवार
3- जया एकादशी- 5 फरवरी दिन बुधवार
4- विजया एकादशी- 19 फरवरी दिन बुधवार
5- आमलकी एकादशी- 6 मार्च दिन शुक्रवार
6- पापमोचिनी एकादशी- 19 मार्च दिन गुरुवार
7- कामदा एकादशी- 4 अप्रैल दिन शनिवार
8- वरुथिनी एकादशी- 18 अप्रैल दिन शनिवार
9- मोहिनी एकादशी- 4 मई दिन सोमवार
10- अपरा एकादशी- 18 मई दिन सोमवार
11- निर्जला एकादशी- 2 जून दिन मंगलवार
12- योगिनी एकादशी- 17 जून दिन बुधवार
13- देवशयनी एकादशी- 1 जुलाई दिन बुधवार
14- कामिका एकादशी- 16 जुलाई दिन गुरुवार
15- श्रावण पुत्रदा एकादशी- 30 जुलाई दिन गुरुवार
16- अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार
17- परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
18- इन्दिरा एकादशी- 13 सितंबर दिन रविवार
19- पद्मिनी एकादशी- 27 सितंबर दिन रविवार
20- परम एकादशी 13 अक्टूबर दिन मंगलवार
21- पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार
22- रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार
23- देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार
24- उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार
25- मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार
******************
Updated on:
2 Jan 2020, 4:45 PM IST
Published on:
2 Jan 2020, 4:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.