
falgun mah vrat tyohar
Falgun Mah Vrat Tyohar: हिंदी और जैन कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीना बड़ा महत्वपूर्ण है। यह हिंदी कैलेंडर का आखीरी महीना भी है। इसके बाद हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। इस महीने में हिंदू और जैन धर्म के लोगों के कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इस साल यह महीना छह फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च के बीच पड़ रहा है। देखिए फाल्गुन महीने में पड़ने वाले त्योहारों (Falgun mahine ke tyohar) की पूरी सूची।
Falgun Month Prarambh: पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है और इस महीने का समापन 8 मार्च को होली के साथ हो रहा है। कुछ कैलेंडर में इसका समापन 7 मार्च भी अंकित है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ, माता सीता, माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और चंद्र देव की पूजा से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस महीने में दान पुण्य और तर्पण का विशेष लाभ माना जाता है। गरीब जरूरतमंदों को दान से पुण्यफल की प्राप्ति होती है।
| फाल्गुन महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार | ||
| तिथि | दिन | तारीख |
| फाल्गुन प्रारंभ | सोमवार | 6 फरवरी |
| फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी | बृहस्पतिवार | 9 फरवरी |
| फाल्गुन कृष्ण षष्ठी यशोदा जयंती | रविवार | 12 फरवरी |
| फाल्गुन कृष्ण सप्तमी शबरी जयंती, कुंभ संक्रांति | सोमवार | 13 फरवरी |
| फाल्गुन कृष्ण अष्टमी कालाष्टमी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी | सोमवार | 13 फरवरी |
| फाल्गुन कृष्ण अष्टमी जानकी जयंती | मंगलवार | 13 फरवरी |
| फाल्गुन कृष्ण दशमी, महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती | बुधवार | 15 फरवरी |
| फाल्गुन कृष्ण एकादशी विजया एकादशी | बृहस्पतिवार | 16 फरवरी |
| फाल्गुन कृष्ण एकादशी वैष्णव विजया एकादशी | शुक्रवार | 17 फरवरी |
| फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी, चतुर्दशी शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, महाशिवरात्रि | शनिवार | 18 फरवरी |
| फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी, अमावस्या, अन्वाधान, दर्श अमावस्या | रविवार | 19 फरवरी |
| सोमवती अमावस्या | सोमवार | 20 फरवरी |
| फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा चंद्र दर्शन, फाल्गुन शुक्ल द्वितीया फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती | मंगलवार | 21 फरवरी |
| फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी, विनायक चतुर्थी | बृहस्पतिवार | 23 फरवरी |
| फाल्गुन शुक्ल षष्ठी स्कंद षष्ठी | शनिवार | 25 फरवरी |
| फाल्गुन शुक्ल सप्तमी भानु सप्तमी मासिक कार्तिगाई | रविवार | 26 फरवरी |
| फाल्गुन अष्टाह्निक विधान प्रारंभ | रविवार | 26 फरवरी |
| रोहिणी व्रत | सोमवार | 27 फरवरी |
| फाल्गुन शुक्ल अष्टमी मासिक दुर्गा अष्टमी | सोमवार | 27 फरवरी |
| फाल्गुन शुक्ल एकादशी, फाल्गुन शुक्ल द्वादशी अमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी | शुक्रवार | 3 मार्च |
| फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष | शनिवार | चार मार्च |
| फाल्गुन चौमासी चौदस | सोमवार | छह मार्च |
| फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा होलिका दहन छोटी होली वसंत पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु जयंती, दोल पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती फाल्गुन अष्टाह्निका विधान पूर्ण, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत | मंगलवार | 7 मार्च |
| फाल्गुन पूर्णिमा होली | बुधवार | 8 मार्च |
Updated on:
03 Feb 2023 01:27 pm
Published on:
03 Feb 2023 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
