10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मई महीने के चार बड़े पर्व-त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट

मई महीने के चार बड़े पर्व-त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

May 02, 2019

festival

मई महीनें के चार बड़े पर्व-त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट

मई महीना हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख का महीना कहा जाता है। इस महीने को दान, पुण्य और अध्यात्म के दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण पर्व और त्यौहार हैं। आइये जानते हैं इस महीने के चार बड़े पर्व और त्यौहार...

शनैश्चरी अमावस्या

हिन्दू धर्म में अमावस्या औप पूर्णिमा का बहुत ही महत्व है। 4 मई को शनैश्चरी अमावस्या है। इस दिन गंगा स्नान और दान का बड़ा ही महत्व है। शनि दोष से पीड़ित जातकों के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है।

अक्षय तृतीया

हिन्दुओं के लिए यह दिन बहुत ही शुभ दिन होता है। 7 मई को अक्षया तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करना और सोना खरीदना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किया गया शुभ कार्य का कभी क्षय नहीं होता है। यही कारण है कि इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है।

मुस्लिमों के पाक महीने की शुरुआत

मुस्लिमों के पाक महीना रमजान की शुरुआत 6-7 मई से हो रहा है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग एक महीने तक अल्लाह की इबादत करते हुए रोजा रखते हैं। महीने के अंत में चांद के दीदार होने का साथ ही पाक महीना खत्म हो जाएगा, उसके बाद ईद मनाई जाएगी।

बुद्ध पूर्णिमा

भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन हुआ था। 18 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। कहा जाता है कि गौतम बुद्ध का जन्म, सत्य का ज्ञान, महापरिनिर्वाण की प्राप्ति वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुआ था। ***** धर्म और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है।