हनुमान जयंती के तुलसीदास जी महाराज द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस का पाठ करे या तो श्री सुंदरकांड अखंड पाठ भी किया जा सकता है। हनुमान जी को भोग प्रसाद के रुप में गुड़, भीगे या भुने चने एवं बेसन के लड्डू अर्पित करें। पूजा सामग्री में सिंदूर, केसर युक्त चंदन, धूप, अगरबती, दीपक के लिए शुद्ध घी या चमेली के तेल का उपयोग कर सकते हैं। श्री राम नाम लिखी अकाव के 108 पत्तों की माला हनुमान जी अवश्य पहनावें, ऐसा करने से हनुमान जी अति शीघ्र प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूरी कर देते हैं।