हरियाली तीज पर एक दिन पहले माता पिता की ओर से विवाहित कन्या और उसके ससुराल के लोगों को उपहार भेजा जाता है। इसमें मिठाई, घेवर, मेहंदी, चूड़ियां, वस्त्र, आभूषण, अन्य श्रृंगार का सामान आदि होती हैं। इसी उपहार को सिंधारा कहा जाता है। हरियाली तीज के दिन सिंधारा भेंट करने की प्रथा के कारण इस तीज को सिंधारा तीज भी कहा जाता है।