
holika dahan ke totke with holika dahan shubh muhurat
फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात में हिन्दू पंचांग के अनुसार होलिका दहन किया जाता है। वहीं इसके अगले दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है। ऐसे में इस बार यानि 2022 में होली 18 मार्च को खेली जाएगी और इससे एक दिन पहले यानि 17 मार्च को पूर्णिमा की रात में होलिका दहन होगा।
ऐसे में आज हम आपको पूर्णिमा के दिन होलिका दहन के साल 2022 के शुभ समय के साथ ही इस रात क्या विशेष करना चाहिए उसके बारे में बता रहे है।
होलिका दहन 2022 का शुभ मुहूर्त समय: (Holika Dahan Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 में होलिका दहन गुरुवार 17 मार्च को है। इस दिन होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त रात 09:20 बजे से 10:31 बजे तक है। अत: होलिका दहन और पूजन के लिए सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का समय रहेगा। जबकि इसके दूसरे दिन 18 मार्च को रंग-अबीर वाली होली यानि धुलेंडी खेली जाएगी।
होली की रात के विशेष उपाय
पंडित एके शुक्ला के अनुसार इस दिन कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जिनके संबंध में मान्यता है कि इन्हें करने से आपको आने वाले पूरे साल सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी। और यह उपाय आप घर में भी कर सकते हैं।
इसके तहत होली के दौरान कुछ मंत्रों का जाप करने से आप महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए होली की रात देवी महालक्ष्मी सहित इष्ट देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। मंत्र जाप 108 बार या 1008 बार किया जाना चाहिए। मंत्र जप के लिए कमल के गट्टे की माला का उपयोग करें।
ये है मंत्र:ऊँ श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।
इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। इस पूजा आरंभ को नहाकर और साफ वस्त्र पहनकर ही किया जाना चाहिए।
पूजा की सामग्री - महालक्ष्मी को कमल के फूल, चंदन, केसर, पीला वस्त्र, इत्र व मिठाई अर्पित करें। इसके बाद कुश के आसन पर बैठकर कमल गट्टे की माला से मंत्र का जप करें। होली के बाद हर शुक्रवार महालक्ष्मी का विशेष पूजन और इस मंत्र का जप करते रहना चाहिए।
विवाह बाधा ऐसे होगी दूर :-
विवाह की बाधा दूर करने के लिए होली की रात कुछ खास उपाय किए जाने चाहिए।
1. शिवलिंग पूजा...
होली पर पान का 1 साबूत पत्ता, 1 साबूत सुपारी और हल्दी की गांठ लेकर शिव मंदिर जाना चाहिए। फिर शिवलिंग पर पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ अर्पित करें। और फिर अपने घर सीधे लौटते समय पीछे पलटकर न देखें। यही प्रयोग अगले दिन फिर करें।
जबकि यदि आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं तो इस दिन यह सारी प्रक्रिया का घर में ही हाथ में जल लेकर भगवान के सामने आने वाली मासिक शिवरात्रि के दिन का संकल्प लेकर आने वाली शिवरात्रि तक करें।
माना जाता है कि ऐसा करने से विवाह योग को काट रहे ग्रह धीरे-धीरे शांत हो जाते हैं। मान्यता है कि इस उपाय से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और विवाह की बाधा और कुंडली के दोष शांत हो सकते हैं।
2- होली और हनुमान जी...
होली की रात हनुमान जी की शरण में आकर एक उपाय करें। माना जाता है कि इस एक उपाय से सभी कामों में सफलता के साथ ही पारिवारिक सुख की भी प्राप्ति होती है।
इसके तहत होली की रात स्नान आदि करके पवित्र हो जाने के पश्चात यदि आप चाहें तो किसी हनुमान मंदिर में या अपने घर पर ही हनुमानजी की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठकर पूजा करें।
पूजन में हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। चोला चढ़ाएं। विधि-विधान से पूजन के पश्चात हार-फूल, प्रसाद आदि चढ़ाएं और आरती करें। प्रसाद के रूप में गुड़-चने चढ़ाना श्रेष्ठ रहता है। पूजन के बाद प्रसाद अन्य लोगों को बांट देना चाहिए।
ये हैं होली के अचूक उपाय व टोटके...
1. सरसों के तेल का चौमुखी दीपक होली की रात घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें और भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।
2. व्यापार या नौकरी में उन्नति के लिए 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। माना जाता है कि इससे बिजनेस में फायदा भी होता है।
3. किसी गरीब को होली परदभोजन अवश्य कराएं। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से आपकी मनोकामनापूरी हो जाती है।
4. राहु की परेशानी होने पर एक नारियल के गोला में अलसी का तेल भर दें। फिर उसमें थोड़ा सा गुड डालकर इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। माना जाता है कि ऐसा करने से राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाता है।
5. होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कने और उस पर दोमुखी दीपक जलाने से धन हानि से बचाव होता है। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें।
वहीं जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दे। यह किया श्रद्धापूर्वक करें, माना जाता है कि ऐसा करने से धन हानि नहीं होगी।
6. होलिका दहन में घी से भिगोई हुई दो लौंग, कुछ बताशे और एक पान का पत्ता परिवार के प्रत्येक सदस्य द्यारा चढ़ाने से घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके अलावा होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति दें।
7. अगर किसी ने आप पर कोई टोटका किया है तो होली की रात जहां होलिका दहन हो, उस जगह एक गड्ढ़ा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दे। अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। जो भी तंत्र क्रिया आप पर किसी ने की होगी वह नष्ट हो जाएगी।
8. यदि आपके घर में किसी भूत-प्रेत का साया है तो जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर ले आंए और अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।
9. बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। फिर वापिस घर आ जाएं किंत ध्यान रहे,वापिस आते समय पीडे मुड़कर न देखें।
10. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति कीर प्रार्थना करें... फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चंदन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढ़ा खोदकर दबा दें। माना जाता है कि इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है।
11. यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एक सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के उपर से उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाता है।
12. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।
13. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें। प्रार्थना के बाद पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।
14. होलिका दहन के समय जो अंगार जलती है, उसमें पापड़ सेंककर खाएं। इससे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
15. होलिका दहन के समय होलिका की 7 परिक्रमा करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।
16. होली से शुरु करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
17. अपने हाथों से गोबर के कंडे बनाएं और इन कंडो को बहनें अपने भाई के उपर से 7 बार वार लें। इसके बाद ये कंडें होलिका दहन में डालें, माना जाता है कि ऐसा करने से भाई की बुरी नजर से रक्षा होती है।
18. गरीबी दूर करने के लिए
: एक काला कपड़ा लें और उसमें काले तिल , 7 लौंग, 3 सुपारी, 50 ग्रम सरसों और थोड़ी सी मिट्टी लेकर एक पोटली बना लें, फिर इसे अपने पर से 7 बार वार लें और होलिका दहन में डाल दें।
: 7 नींबूओं की माला बनाएं और भैरव महाराज को चढ़ाएं।
: उडद की दाल के दही बड़े और जलेबी बनाएं और 7 सफाई कर्मियों को बांट दें।
Updated on:
17 Mar 2022 11:49 am
Published on:
15 Mar 2022 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
