
हनुमान जयंती 2020 : बदल जाएगी अशुभ ग्रहों की चाल, राशि अनुसार कर लें ये उपाय
इस साल 2020 में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव “हनुमान जयंती” महापर्व 8 अप्रैल मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को ही हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक पूरे देश में मनाया जाता है। अगर आप भी इस दिन बजरंग बली की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार हनुमान जयंती के दिन जरूर करें ये उपाय, ऐसा करने से कुंडली के अशुभ ग्रहों की चाल भी हनुमान जी की कृपा से बदल जाएगी।
1- मेष राशि- मेष राशि के जातक एकमुखी हनुमंत कवच का पाठ करें एवं हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाने के बाद गरीब बच्चों में भी प्रसाद बांटें।
2- वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के सुंदर कांड का पाठ करने के बाद हनुमान जी को मीठी रोटी का भोग लगाकर बंदरों को खिला दें।
3- मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के अरण्य कांड का पाठ कर बजरंगबली को 5 पान का भोग लगाकर गाय माता को खिला दें।
4- कर्क राशि- कर्क राशि के जातक पंचमुखी हनुमंत कवच का पाठ करने के बाद हनुमान जी को पीले फूल चढ़ाकर बाद में वे फूल बहते जल में प्रवाहित कर दें।
5- सिंह राशि- कर्क राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के बाल कांड का पाठ करने के बाद हनुमान जी को गुड़ से बनी मीठी रोटी का भोग लगाएं एवं बाद में उस रोटी को किसी भिखारी को खिला दें।
6- कन्या राशि- कन्या राशि के जातक हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान मंदिर जाकर शुद्ध घी के 6 दीपक जलाएं एवं श्रीरामचरित मानस के लंका कांड का पाठ करें।
7- तुला राशि- तुला राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के बाल कांड का पाठ करने के बाद हनुमान जी को खीर का भोग लगाएं एवं गरीब बच्चों को भी खीर खिलाएं।
8- वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक हनुमान अष्टक का पाठ करने के बाद चावल, गुड़ का भोग लगाकर गाय को खिला दें।
9- धनु राशि- धनु राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के अयोध्या कांड का पाठ करने के बाद हनुमान जी को शहद का भोग लगाकर स्वयं उसे प्रसाद के रूप में खा लें।
10- मकर राशि- मकर राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के किष्किन्धा कांड का पाठ करने के बाद हनुमानजी को मसूर का भोग लगाकर उसे मछलियों को खिलाने से सुख समृद्धि में वृद्धि होने लगेगी।
11- कुम्भ राशि- कुम्भ राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के उत्तर कांड का पाठ करने के बाद हनुमानजी को मीठी रोटी का भोग लगाकर बाद में उसे भैसों को खिला दें।
12- मीन राशि- मीन राशि के जातक हनुमंत बाहुक का पाठ करने के पहले हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा अपने हाथों से चढ़ाएं।
********************
Updated on:
4 Apr 2020, 10:55 AM IST
Published on:
4 Apr 2020, 8:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.